H

चुनावी ड्यूटी के लिए कोंडागांव जा रहे CRPF जवानों की बस पलटी

By: Sanjay Purohit | Created At: 30 March 2024 09:36 AM


इस हादसे में 11 जवान और ड्राइवर घायल हुए हैं। ये सभी जवान 188 बटालियन के हैं।

bannerAds Img
छत्तीसगढ़। जगदलपुर के कोंडागांव जिले में सीआरपीएफ जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इन सभी जवानों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव में लगाई गई थी जिसके तहत वे सभी अपनी बटालियन की बस में सवार होकर कोंडागांव जा रहे थे। इस हादसे में 11 जवान और ड्राइवर घायल हुए हैं। ये सभी जवान 188 बटालियन के हैं। जानकारी के अनुसार घायल जवानों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए लोहंडीगुड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, सभी जवान पुस्पाल कैम्प से कोंडागांव के लिए रवाना हुए थे। उसी दौरान जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि, रास्ते में अंधामोड़ आया था, जहां बस कंट्रोल से बाहर हो गई और पलट गई। इस हादसे में लगभग 11 से 12 जवान समेत बस चालाक घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार, सात घायल हुए जवानों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। जवानों का इलाज कर रहे डॉक्टर्स के अनुसार, फिलहाल सभी घायल जवान खतरे से बाहर है।