H

MP Elections 2023: मैं सरकार नहीं चलाता, परिवार चलाता हूं - सीएम शिवराज सिंह

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 24 October 2023 03:59 PM


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महिलाओं से कहा कि, वे चिंता न करें। 10 तारीख को 1250 रुपए खाते में आएंगे। बेशक आचार संहिता लगी है।

banner
MP Elections 2023: एमपी के सीएम शिवराज सिंह आज यानी की मंगलवार को निवाड़ी में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां सीएम ने सबसे पहले ओरछा में रामराजा सरकार के दरबार में पूजा अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद शिवराज सिंह ने निवाड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

10 तारीख को 1250 रुपए खाते में आएंगे

निवाड़ी में चुनावी जनसभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, बीजेपी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से कांग्रेसी जल रहे हैं। क्योंकि उन्होंने तो कुछ किया नहीं है। मुख्यमंत्री चौहान ने आगे यहां महिलाओं से कहा कि, वे चिंता न करें। 10 तारीख को 1250 रुपए खाते में आएंगे। बेशक आचार संहिता लगी है। लेकिन बहनों के खाते में रुपए जरूर आएंगे। चुनाव के बाद इस योजना में क्रमश: पैसा बढ़ाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि, यदि कांग्रेसी आ गए तो ये सभी योजनाएं बंद हो जाएंगी। पहले भी जब ये आए थे तो सभी योजनाओं को बंद कर दिया था। अभी भी ये लोग आएंगे तो योजनाओं को बंद कर देंगे।

मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं - मुख्यमंत्री

एमपी के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, कांग्रेस सरकार ने आते ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को बंद कर दिया। लेकिन भारतीय जनतका पार्टी की सरकार आते ही योजना शुरू कर दी थी। आज रामलला के दरबार में सभा दशहरे को सभा हो रही है। पहले कभी ऐसा हुआ है कि, दशहरे को कोई सभा हो रही है। सीएम ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि, मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं।