H

गाजीपुर बॉर्डर छावनी में तब्दील, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर सील प्रदर्शनकारियों के लिए बनाई गई अस्थाई जेल

By: Sanjay Purohit | Created At: 12 February 2024 07:19 AM


संयुक्त किसान मोर्चा ने 13 फरवरी को मार्च निकालने का आह्वान किया वहीं इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बाॅर्डर पर सपरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर सील कर दिया है।

bannerAds Img
संयुक्त किसान मोर्चा ने 13 फरवरी को मार्च निकालने का आह्वान किया वहीं इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बाॅर्डर पर सपरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर सील कर दिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के किसान संघों ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत अपनी मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के सिलसिले में 13 फरवरी को मार्च निकालने का आह्वान किया था।

पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में अलर्ट घोषित

वहीं आज 'दिल्ली चलो' आंदोलन के लिए पंजाब और हरियाणा से किसान रवाना होने लगे हैं। किसानों आंदोलन को देखते हुए पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। उधर, वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं की कंक्रीट के अवरोधक और सड़क पर बिछाए जाने वाले लोहे के नुकीले अवरोधक लगाकर किलेबंदी कर दी गयी है।