H

MP में फिर बदला मौसम, जानें अलग-अलग क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम

By: Richa Gupta | Created At: 22 March 2024 05:26 AM


मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इन मौसम प्रणालियों का अब मौसम पर कोई विशेष प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। जिससे पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम साफ होने लगा है और तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

सबसे गर्म नर्मदापुरम रहा

मौसम विभाग ने कहा कि, प्रदेश में अब दिन के तापमान में अब बढ़ोतरी होने लगेगी। वहीं आसमान साफ रहने के कारण रात में हल्की ठंडक अभी भी बरकरार रहने के आसार है। अगर गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान की बात करे तो नर्मदापुरम में 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश का तापमान ओर बढ़ेगा

अगले दो दिनों में प्रदेश का तापमान ओर बढ़ेगा। अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की ठंडक बरकरार रहने के भी आसार है