H

1 फरवरी को मोहन सरकार बनाएगी खास रिकॉर्ड, 7 लाख युवाओं को मिलेगी सौगात

By: Richa Gupta | Created At: 31 January 2024 08:19 AM


मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 1 फरवरी को रिकॉर्ड बनाने जा रही है। जिसके तहत एक दिन में एक साथ 7 लाख युवाओं को स्वरोजगार दिया जाएगा।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 1 फरवरी को रिकॉर्ड बनाने जा रही है। जिसके तहत एक दिन में एक साथ 7 लाख युवाओं को स्वरोजगार दिया जाएगा। मुरैना जिले में मोहन सरकार 5151 करोड़ 18 लाख 90 हजार की ऋण राशि देकर रोजगार संपन्न बनाने के संकल्प की शुरुआत करेंगी।

Read More: आज से संसद का बजट सत्र शुरू, 1 फरवरी को पेश होगा अनुपूरक बजट

रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन

मुरैना में प्रदेश स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के अनूपपुर, बड़वानी, दमोह और छतरपुर के हितग्राहियों से सीएम सीधा संवाद करेंगे। प्रदेश के हर जिले में रोजगार दिवस कार्यक्रम होगा। मुरैना जिले में मोहन सरकार 5151 करोड़ 18 लाख 90 हजार की ऋण राशि देकर रोजगार संपन्न बनाने के संकल्प की शुरुआत करेगी।