Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज चंपावत दौरा
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 30 August 2023 11:16 AM
जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने बताया कि, अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का आगमन पूर्वाह्न 11:55 में जनपद चम्पावत के अस्थाई हेलिपैड दुबचौड़ा में होगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपनी विधानसभा जनपद चम्पावत आएंगे। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने बताया कि, अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का आगमन पूर्वाह्न 11:55 में जनपद चम्पावत के अस्थाई हेलिपैड दुबचौड़ा में होगा। जहां से वह प्रस्थान कर 12:15 बजे रामलीला मैदान दुबचौड़ा पहुचेंगे तथा वहां आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
सीएम धामी का 1:15 से 2:15 का समय आरक्षित रहेगा
सीएम धामी का 1:15 से 2:15 का समय आरक्षित रहेगा। ततपश्चात 2:15 बजे रामलीला मैदान दुबचौड़ा से अस्थाई हेलीपैड के लिए प्रस्थान कर वहां से 2:35 बजे टनकपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री का आगमन अपराह्न 3 बजे स्टेडियम मैदान टनकपुर में होगा जहा से वह 3:05 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर गांधी मैदान टनकपुर पहुचेंगे व वहा रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तथा उसके पश्चात सुविधानुसार कार द्वारा टनकपुर से खटीमा के लिए प्रस्थान करेंगे।
सीएम के दौरे से पहले अधिकारियों ने किया रामलीला मैदान को दौरा
इधर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर डीएम नवनीत पांडेय और एसपी देवेंद्र पींचा ने दुबचौड़ा स्थित अस्थायी हेलीपैड और रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, चिकित्सा और अन्य सुविधाएं मौजूद रखने के निर्देश दिए।
ये रहेंगे सीएम के साथ दौरे पर
वहां भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, मुकेश महराना, सुरेश सिंह बिष्ट, महेश पंगरिया, खुशाल बोहरा, अशोक बिष्ट, तहसीलदार ज्योति धपवाल समेत लोनिवि के अवर अभियंता प्रमोद खर्कवाल, आशीष धर्मशक्तू आदि थे।