H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

'I.N.D.I.A गठबंधन' में दरार, AAP ने किया बिहार में चुनाव लड़ने का ऐलान

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 28 August 2023 05:18 PM


AAP के बिहार में चुनाव लड़ने के ऐलान को लेकर AAP के महासचिव संदीप पाठक ने दिल्ली में बिहार संगठन के नेताओं के साथ बैठक भी की।

banner
एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिहार में आगामी चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी हैं। इस एलान के बाद बिहार की राजनीति में गरमाहट देखने को मिलने लगी है। इस पार RJD के सांसद मनोज झा ने कहा कि, बीजेपी के खिलाफ INDIA गठबंधन की स्थापना के दौरान, कुछ सिद्धांत निर्धारित किए गए थे और उन्हें उम्मीद है कि, AAP इसका पालन करेगी।

हम बिहार में सीधे चुनाव नहीं लड़ सकते हैं - AAP

AAP के बिहार में चुनाव लड़ने के ऐलान को लेकर AAP के महासचिव संदीप पाठक ने दिल्ली में बिहार संगठन के नेताओं के साथ बैठक भी की। बैठक में AAP नेता संदीप पाठक ने कहा कि, 'हम बिहार में चुनाव लड़ेंगे, लेकिन पार्टी तय करेगी कि, कब लड़ना है। हम बिहार में सीधे चुनाव नहीं लड़ सकते हैं, इसके लिए हमें पहले संगठन को मजबूत करना होगा। हमें हर गांव में अपनी कमेटी बनानी होगी। संगठन को मजबूत और विस्तारित करने के लिए अभी से कड़ी मेहनत करें। एक बार संगठन मजबूत हो जाएगा, फिर हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होंगे

वहीं JDU विधायक नीरज कुमार ने कहा कि, हर पार्टी को अपना विस्तार करने का अधिकार है, हम अन्य राज्यों में भी विस्तार करते हैं, मल्लिकार्जुन खड़गे और संजय सिंह दोनों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि, हम एक साथ लड़ेंगे, राज्यों के भीतर INDIA गठबंधन के मतभेद दूर होंगे, समय की अवधि में सब हल किया जाएगा। गौरतलब है कि बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होंगे।