H

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत नहीं छोड़ेगा POK पर दावा, खुद होगा पाक से आजाद

By: Ramakant Shukla | Created At: 05 May 2024 11:14 AM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीओके पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत कभी भी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर अपना दावा नहीं छोड़ेगा। बलपूर्वक उसको आजाद करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। वह खुद कश्मीर में हो रहे विकास को देखने के बाद भारत के होना चाहेंगे।

bannerAds Img

यहां के लोग खुद चाहेंगे भारत में शामिल होना: राजनाथ

आगे उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद वहां के हालातों में सकारात्मक बदलाव आया है। आने वाले समय में इस तरह की स्थितियां बन जाएंगी कि केंद्र शासित प्रदेश में अफस्पा (सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम) की जरूरत ही महसूस नहीं होगी।