H

2 महीने में मोदी-शाह मिलकर सीएम योगी का बोरिया-बिस्तर बांध देंगे- राज्यसभा सांसद संजय सिंह

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 28 May 2024 09:39 AM


राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि, सरकार कहती है कि, 17 साल की उम्र में अग्निवीर बनने वाला युवा 21 साल की उम्र में रिटायर हो जाएगा, तो हम भी पीएम मोदी को 73 साल में रिटायर कर देंगे।

bannerAds Img
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह घोसी सीट पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी राजीव राय के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि, सरकार कहती हैं कि, 17 साल की उम्र में अग्निवीर बनने वाला युवा 21 साल की उम्र में रिटायर हो जाएगा, तो हम भी पीएम मोदी को 73 साल में रिटायर कर देंगे। आप नेता ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, इस बार पीएम मोदी को रिटायर कर देना है। इसके अलावा उन्होंने दावा किया है कि, जिस दिन इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी 48 घंटे में अग्निवीर योजना को कूड़े में डाल दिया जाएगा।

संजय सिंह साधा पीएम मोदी पर निशाना

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, पीएम मोदी की सिर्फ एक झूठ बोलने की ही गारंटी है। वो कह रहे हैं कि, अबकी बार 400 पार..400 पार..तो जनता भी कह रही है तड़ीपार..तड़ीपार.. संजय सिंह ने सीएम योगी द्वारा मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलाने पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, पांच साल सीएम रहने के बाद जब अखिलेश यादव ने सीएम आवास खाली किया तो इन्होंने उसे गंगाजल से धोया। इस अपमान का बदला लिया जाएगा।

संजय सिंह का बड़ा दावा...

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि, केजरीवाल ने जो खुलासा किया है उससे भारतीय जनता पार्टी में हड़कंप मच गया है। उन्होंने जब ये कहा कि, 75 साल की उम्र के बाद नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे और सीएम योगी को हटा देंगे, तो सबने ये तो कहा कि, मोदी जी रहेंगे लेकिन, किसी ने ये नहीं कहा कि, योगी जी भी रहें। इसके साथ ही संजय सिंह ने दावा किया है कि, चुनाव के दो महीने में पीएम मोदी और अमित शाह दोनों मिलकर सीएम योगी का बोरिया बिस्तर बांधने का काम करेंगे।