H

भोपाल लोकसभा सीट पर वोटिंग, वोटिंग शुरू होने से पहले मतदान केंद्रों पर लगी कतार

By: Ramakant Shukla | Created At: 07 May 2024 02:34 AM

लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल के 22 उम्मीदवारों का भविष्य आज ईवीएम में बंद होने जा रहा है। जिले के सात विधानसभा क्षेत्र के 2097 और सीहोर विधानसभा क्षेत्र के 266 केंद्र मिलाकर दो हजार 363 केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो कि शाम छह बजे तक चलेगा। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। सुबह सात बजे से पहले ही तमाम केंद्रों पर पोलिंग बूथ के बाहर मतदाता कतार लगाए मत डालने का इंतजार करते नजर आए।

bannerAds Img

वोटिंग शुरू होने से पहले मतदान केंद्रों पर लगी कतार

बैरसिया, नरेला, उत्तर, मध्य, गोविंदपुरा, दक्षिण पश्चिम और हुजूर विधानसभा क्षेत्र के कुल 464 संवेदनशील और 46 अति संवेदनशील मतदान केंद्र सहित कुल 510 केंद्रों की मैंपिंग कर ली गई है। इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिससे लाइव निगरानी की जाएगी।

135 आदर्श और 72 पिंक मतदान केंद्र

जिले में 135 आदर्श मतदान केंद्र और 72 पिंक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ 12 यूथ और सात पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। पिंक मतदान केंद्रों पर सिर्फ महिला कर्मचारी ही पूरी मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराएंगी।