H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

Ghosi Bypoll 2023: सपा विधायक का बड़ा बयान, कहा - ओम प्रकाश राजभर राजनीति की विषकन्या है

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 09 September 2023 11:19 AM


सपा के सुधाकर सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है।

banner
Ghosi Bypoll 2023: यूपी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है, सपा के सुधाकर सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। जिसके बाद सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह ने सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर पर तीखा हमला किया है।

सुधाकर सिंह को 1,24,427 वोट मिले

घोसी में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह को 1,24,427 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के खाते में 81,668 वोट आए। जिसके बाद सपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सुधाकर सिंह की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह ने घोसी की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि, ये समाजवादी पार्टी की जीत है।उन्होंने कहा कि, इस चुनाव में अखिलेश यादव खुद मैदान में उतरे और भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

राजभर राजनीति की विषकन्या

वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधा और कहा कि, ओम प्रकाश राजभर राजनीति की विषकन्या हैं, उन्हें ये ही समझ नहीं आता है कि, कब क्यो बोलना चाहिए, कभी मां की कसम खाएंगे, कभी किसी और की कसम खाएंगे। उन्होंने इसके अलावा कहा कि, राजनीति में कसम खाने से काम नहीं चलता है। राजनीति रिश्ते निभाने से चलती है।