H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

मध्यप्रदेश में कैबिनेट विस्तार की अटकलें, तीन विधायकों को दिलाई जा सकती है शपथ

By: Ramakant Shukla | Created At: 23 August 2023 08:26 AM

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लगभग सौ दिन पहले शिवराज कैबिनेट में कुछ नए मंत्रियों की एंट्री भी हो सकती है। हाल ही में भाजपा द्वारा जिन 39 विधानसभा क्षेत्रों में टिकट घोषित किए गए हैं, उनमें से कुछ में विरोध को साधने के लिए पार्टी हाई कमान जातिगत और भौगोलिक संतुलन बनाने के लिए विंध्य, महाकौशल सहित अन्य क्षेत्र के कुछ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

banner

राज्यपाल और सीएम के बीच चर्चा

भाजपा मिशन 2023 को जीतने के लिए अब कोई कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहती है, इसलिए कम दिन होने के बावजूद कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर चिंतन चल रहा है। इस चर्चा को और बल तब मिला, जब राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार देर रात अचानक राजभवन पहुंचे। राज्यपाल का मुख्यमंत्री ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक चर्चा चली।

नाराजगी दूर करने के लिए देंगे मंत्रिमंडल में जगह

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया और फीडबैक दिए। मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें भी चर्चा में आ गई हैं। अटकलें यह भी चल रही हैं कि नाराजगी दूर करने के लिए भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। विंध्य क्षेत्र से राजेंद्र शुक्ल, महाकौशल के बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन और एक उमा भारती के समर्थक को जल्द ही शपथ दिलाई जा सकती है। राहुल सिंह लोधी उमा भारती के भतीजे हैं और खरगापुर से विधायक हैं, लेकिन उनके खिलाफ हाईकोर्ट द्वारा एक निर्णय में चुनाव शून्य घोषित कर दिया गया था, जो अब अपील में है।

Read More: बस कुछ घंटे और फिर इतिहास रचेगा भारत, चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ को तैयार चंद्रयान-3