CG NEWS : नक्सलियों ने उपाध्यक्ष को उतरा मौत के घाट, नक्सलियों ने चुनाव प्रचार नहीं करने की दी थी चेतावनी ...
By: Shivani Hasti | Created At: 04 November 2023 05:54 PM
CG NEWS : नारायणपुर छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करने गए उपाध्यक्ष को मौत के घाट उतरा नक्सलियों ने चुनावी सरगर्मियों के बीच लाल आंतक ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने नारायणपुर में भाजपा नेता की हत्या की घटना को अंजाम दिया है इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की कौशल नार में हत्या कर दी है. जानकारी के अनुसार, रतन दुबे ग्राम कौशलनार चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। रतन दुबे कौशलनार इलाके से जनपद सदस्य भी थे।