H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

कई बार अनुमान सत्य पर भारी पड़ जाता है - पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

By: Richa Gupta | Created At: 07 September 2023 02:09 PM


पिछले दिनों उमा भारती के विधानसभा चुनाव 2023 लड़ने की खबरें काफी चर्चा में थी। अब इन खबरों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है।

banner
पिछले दिनों उमा भारती के विधानसभा चुनाव 2023 लड़ने की खबरें काफी चर्चा में थी। अब इन खबरों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है। उमा भारती ने कहा है कि, वो भले ही चुनाव प्रचार करें लेकिन चुनाव नहीं लड़ेंगी। अनुमान लगाया जा रहा था कि, उमा भारती अपना शक्ति प्रदर्शन करने के लिए चुनाव लड़ सकती हैं इस बात पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर अपनी स्थिति साफ की है।

ट्वीट कर दिया जवाब

उमा भारती ने अपने ट्वीट पर सभी अनुमानों को खारिज करते हुए लिखा है कि, जो भी समाचार छपता है वह तथ्य एवं अनुमान दोनों के मेल से बनता है। कई बार अनुमान सत्य पर भारी पड़ जाता है और अनुमान गलत होता है। मैं मध्य प्रदेश के 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रचार भले ही करूं परंतु मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ने वाली। आप इस अनुमान को खारिज कर दीजिए।