H

Rahul Gandhi ने BJP पर लगाया झारखंड में सरकार ‘चोरी’ करने की कोशिश का आरोप

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 04 February 2024 04:04 AM


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, देश का युवा रोजगार चाहता है। BJP और पीएम मोदी ने देश में बेरोजगारी की बीमारी फैलाई है।

bannerAds Img
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने BJP पर झारखंड में सरकार की ‘चोरी’ की कोशिश करने का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि, कांग्रेस ने जनादेश की रक्षा के लिए हस्तक्षेप किया। उन्होंने आगे JMM नीत गठबंधन सरकार को बचाने में कांग्रेस की भूमिका पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी ने देश में बेरोजगारी की बीमारी फैलाई है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, देश का युवा रोजगार चाहता है। BJP और पीएम मोदी ने देश में बेरोजगारी की बीमारी फैलाई है। इस नयी बीमारी ने भारतीय युवाओं को संक्रमित कर दिया है और उनका भविष्य बर्बाद कर दिया है। इसके साथ ही सांसद राहुल गांधी ने देश में आदिवासियों, दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों का वास्तविक आंकड़ा जानने के लिए जाति आधारित गणना कराने पर भी जोर दिया। कांग्रेस नेता ने दावा किया हैं कि, देश में आदिवासियों, दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ अन्याय बढ़ रहा है।

न्याय यात्रा धनबाद के लिए रवाना होगी

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि, पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा में रात्रि विश्राम के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा धनबाद के लिए रवाना होगी और धनबाद के टुंडी ब्लॉक के हलकटा में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी। उन्होंने आगे बताया कि, झारखंड में यात्रा दो चरणों में होगी और इस दौरान आठ दिन के दौरान 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।