H

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बिहार में आज दूसरा दिन

By: Richa Gupta | Created At: 30 January 2024 09:25 AM


कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को बिहार में अपनी पहली रैली के जरिये विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को, मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

bannerAds Img
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को बिहार में अपनी पहली रैली के जरिये विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को, मजबूत करने की कोशिश करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो जाने से लोकसभा चुनाव से पहले ‘इंडिया’ को बड़ा झटका लगा है।

रैली को खरगे भी संबोधित करेंगे

राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का बिहार में आज दूसरा दिन हैं और इस मौके पर पूर्णिया जिले में उनकी रैली आयोजित होने जा रही है। अपनी यात्रा के पहले दिन सोमवार को गांधी ने बिहार के किशनगंज जिले में प्रवेश करते हुए निकटवर्ती अररिया में रात्रि प्रवास किया। बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के अनुसार, रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी संबोधित करेंगे।

अन्य घटक दलों के नेता आमंत्रित

इसके अलावा ‘इंडिया’ के अन्य घटक दलों के नेताओं को भी रैली के लिए आमंत्रित किया गया है। पार्टी के युवा नेता और प्रखर वक्ता कन्हैया कुमार के भी इस रैली में मौजूद रहने की संभावना है। राज्य में कांग्रेस के सबसे पुराने और भरोसेमंद सहयोगी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का प्रतिनिधित्व पार्टी सुप्रीमों लालू प्रसाद के प्रतिनिधियों द्वारा किए जाने की संभावना है।