H

Nitesh Tiwari की 'रामायण' में हुई नई एक्ट्रेस की एंट्री, रणबीर कपूर की फिल्म में ये अदाकारा निभाएंगी शूर्पणखा का किरदार

By: payal trivedi | Created At: 10 February 2024 11:35 AM


डायरेक्टर नितेश तिवारी काफी समय से अपनी आगामी फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर निभाने वाले हैं।

bannerAds Img
Entertainment: डायरेक्टर नितेश तिवारी काफी समय (Nitesh Tiwari) से अपनी आगामी फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर निभाने वाले हैं। ऐसे में यह फिल्म अन्य किरदार की कास्टिंग को लेकर काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है। अब फिल्म में शूर्पणखा की भूमिका निभाने के लिए एक बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम सामने आया है। चलिए जानते हैं कि वो कौन हैं वो एक्ट्रेस, जो नितेश और रणबीर कपूर की रामायण में शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली हैं।

ये एक्ट्रेस बनेंगी शूर्पणखा

रामायण को लेकर अब तक यह जानकारी (Nitesh Tiwari) सामने आई है कि फिल्म में राम का किरदार रणबीर कपूर निभाएंगे। हनुमान के रोल में सनी देओल दिखाई देंगे। वहीं, सीता का पार्ट पहले साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी निभाने वाली थीं, लेकिन बाद में खबर आई कि यह रोल जाह्नवी कपूर निभाएंगी। अब पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, रामायण टीम कहानी में एक और प्रमुख पात्र के लिए कास्टिंग बंद होने की कगार पर है। नितेश तिवारी और उनकी टीम रामायण में शूर्पणखा के किरदार के लिए रकुल प्रीत सिंह के साथ चर्चा के अंतिम चरण में हैं। रकुल और नितेश तिवारी पिछले काफी समय से बातचीत कर रहे हैं और अब शूर्पणखा के लिए कास्टिंग हो चुकी है। यह रामायण के सबसे महत्वपूर्ण पात्रों में से एक है, क्योंकि शूर्पणखा ही वह थी, जिसकी वजह से भगवान राम और रावण की प्रतिद्वंद्विता हुई'।

शादी के बाद शुरू करेंगी शूट

रकुल ने इस किरदार के लिए लुक टेस्ट कर लिया है और अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ, तो रामायण की शूटिंग वह जैकी भगनानी के साथ अपनी शादी के बाद शुरू करेंगी। रकुल इस महाकाव्य की दुनिया में कदम रखने के लिए काफी उत्साहित हैं और कागजी कार्रवाई जल्द ही हो सकती है।