H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

न्यूज एंकर्स का बहिष्कार करके कांग्रेस ने दिखाया अपना इनटोलरेंट एटीट्यूड: CM Himanta

By: TISHA GUPTA | Created At: 15 September 2023 12:32 PM


विपक्षी इंडिया गठबंधन की ओर से देश के 14 बड़े एंकर्स के कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा पर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने सवाल खड़ा किया है।

banner
विपक्षी इंडिया गठबंधन की ओर से देश के 14 बड़े एंकर्स के कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा पर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने गठबंधन के इस फैसले को 'इनटोलरेंट एटीट्यूड' करार दिया। हिमंत ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा, आज INDI alliance ने कई जर्नलिस्ट के बॉयकाट की घोषणा की है। ये वही लोग हैं जो हमें 'फ्रीडम ऑफ स्पीच' पर लेक्चर दे रहे थे। न्यूज एंकर्स का बहिष्कार करके उन्होंने अपना इनटोलरेंट एटीट्यूड साबित कर दिया है। अगर ये लोग सरकार में आएंगे तो वे प्रेस पर सेंसरशिप लगाने का काम सबसे पहले करेंगे।

इन सभी एंकर्स का किया बहिष्कार

इंडिया गठबंधन ने गुरुवार को निर्णय लिया गया है कि चित्रा त्रिपाठी, सुधीर चौधरी, सुशांत सिंह, रुबिका लियाकत, प्राची पाराशर, नविका कुमार, गौरव सावंत, अशोक श्रीवास्तव, अर्नव गोस्वामी, आनंद नरसिम्हन, उमेश देवगन, अमन चोपड़ा और अदिति त्यागी के कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन का कोई भी दल अपना स्पोक्स पर्सन नहीं भेजेगा। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी थी।

I.N.D.I.A ने नहीं दिया आलोचनाओं का कोई जवाब

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समय भी राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि कई संपादकों ने राहुल की उस यात्रा का बहिष्कार किया था। कांग्रेस नेता तथा मीडिया एंड पब्लीसिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि इन एंकरों के कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन अपने प्रवक्ताओं को नहीं भेजेगा। INDIA के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर भी बड़े पैमाने पर चर्चा हो रही है। हालांकि, गठबंधन की ओर से इन आलोचनाओं पर कोई जवाब नहीं दिया गया है।

Read More: बेरिकेटिंग तोड़ कर रेलवे स्टेशन अंदर घुसे कांग्रेसी कार्यकर्ता पटरी पर लेटे संसदीय सचिव विकास उपाध्याय