H

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज AAP करेगी पीएम आवास का घेराव

By: Ramakant Shukla | Created At: 26 March 2024 04:19 AM


दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी हमलावर है। आप कार्यकर्ताओं का आज भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

bannerAds Img
दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी हमलावर है। आप कार्यकर्ताओं का आज भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज पीएम आवास का घेराव करने की योजना बनाई है। इसे देखते हुए पीएम आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने आम आदमी पार्टी को किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। इस दौरान हंगामे की आशंका है। आप नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा, केजरीवाल से डरते हैं। यही कारण है कि उन्हें चुनाव प्रचार से रोकने के लिए ईडी के जरिए गिरफ्तार कर लिया गया है। अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। राउज एवेन्यू कोर्ट के शुक्रवार के आदेश के बाद वह 28 मार्च तक रिमांड में हैं।

जेल से सरकार चलाना चाहते हैं केजरीवाल

भाजपा जहां अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांग रही है, वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि केजरीवाल ही सीएम रहेंगे और जेल से सरकार चलाएंगे। दो दिन पहले केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी से अपना पहला आदेश भी जारी किया था।