H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

MP में दिग्गजों के दौरे, दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री होंगे जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल

By: Richa Gupta | Created At: 18 September 2023 08:46 AM


मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव में अब कुछ ही समय बाकी है। आगामी चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है।

banner
मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव में अब कुछ ही समय बाकी है। आगामी चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। अपनी पार्टियों के प्रचार प्रसार के लिए दिग्गज नेताओं का प्रदेश दौरा लगातार जारी है। जन आशीर्वाद यात्राओं में पांच राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इन मुख्यमंत्रियों द्वारा अलग-अलग स्थान पर जन सभा का आयोजन भी किया जायेगा।

सीएम योगी होंगे शामिल

आगामी 21 और 22 सितम्बर को होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शामिल होंगे। इन 5 मुख्यमंत्रियों के अलावा महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होंगे।

विन्ध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा में असम के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

दरअसल, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा सागर संभाग के अजयगढ़, लवकुश नगर, सिरोंज और शमशाबाद की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर साईखेड़ा, देवरी, सुरखी और मकरोनिया में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इंदौर संभाग के बेटमा, ड्रीमलैंड राउ में जन आशीर्वाद यात्रा रैली में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बैतूल आएंगे।