H

'खोखले वादे करने वाली भाजपा से तंग आ चुके हैं लोग... इस बार सपा को देंगे वोट', शिवपाल यादव का दावा

By: Sanjay Purohit | Created At: 25 March 2024 12:05 PM


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने एक फिर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा है।

bannerAds Img
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने एक फिर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "लोग खोखले वादे करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) से तंग आ चुके हैं और इस बार लोकसभा चुनाव में वे सपा को वोट देंगे।"

शिवपाल यादव ने होली के अवसर पर सैफई में कहा, "भाजपा से सभी तंग आ चुके हैं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा ने जो वादे किए थे, वे झूठे और खोखले थे। इस बार लोग सपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेंगे। अगर हम उत्तर प्रदेश में जीतेंगे, तो भाजपा का सफाया हो जाएगा।" वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा के बारे में यादव ने कहा कि शेष सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

"पार्टी जो भी निर्देश देगी, मैं उसका पालन करूंगा"

शिवपाल यादव ने कहा कि इस बार सपा को लोगों का पूरा समर्थन मिलेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों को अब नहीं बदला जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या उनके बेटे आदित्य यादव के बदायूं से चुनाव लड़ने की संभावना है, शिवपाल यादव ने कहा, "अभी तो हम ही लड़ रहे हैं।" उन्होंने कहा, "पार्टी जो भी निर्देश देगी, मैं उसका पालन करूंगा।" शिवपाल यादव को बदायूं सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है।