H

दिग्गी के गढ़ में VD की एंट्री से होगी BJP के इस अहम प्लान की शुरुआत

By: Richa Gupta | Created At: 08 February 2024 09:10 AM


देश भर में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिसात बिछ चुकी है। सभी पार्टियां पूरे दम-खम के साथ मैदान में एक्टिव हो गई हैं। इस बीच मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद बीजेपी अब लोकसभा चुनाव में भी शानदार जीत के लिए फुल तैयारी में जुट गई है।

bannerAds Img
देश भर में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिसात बिछ चुकी है। सभी पार्टियां पूरे दम-खम के साथ मैदान में एक्टिव हो गई हैं। इस बीच मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद बीजेपी अब लोकसभा चुनाव में भी शानदार जीत के लिए फुल तैयारी में जुट गई है। अपने डिफिक्लट टास्क के लिए जाने जानी वाली BJP नए टास्क के साथ मैदान में उतर रही है। एमपी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ से गांव चलो अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस अभियान के द्वारा BJP नेता ग्रामीणों से संपर्क और उनके साथ संवाद करेंगे। गुना जिले का राघौगढ़, जो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का गढ़ है। वहां से BJP गांव चलो अभियान की शुरुआत कर रही है। VD शर्मा राघौगढ़ के ग्राम आवन के बूथ नंबर 94,95 और 96 से अभियान की शुरुआत करेंगे।

BJP का 'डबल अटैक'

गुना जिले में BJP का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। एक तरफ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अब तक गुना जिले से कई कांग्रेस नेताओं को BJP की सदस्यता दिला चुके हैं। वहीं, अब VD शर्मा दिग्गी के गढ़ राघौगढ़ में पार्टी के नेताओं में जोश भरकर संगठन को मजबूत करते नजए आएंगे।

गांव चलो अभियान

ग्रामीण इलाकों में अपना वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए BJP देश भर में गांव चलो अभियान चला रही है। इसके तहत पार्टी का हर छोटा-बड़ा नेता 24 घंटे का वक्त एक गांव में गुजारेगा। CM से लेकर हर सामान्य कार्यकर्ता गांव-गांव जाएगा। यहां लोगों से संपर्क और संवाद किया जाएगा। पार्टी नमो बूथ और मोदी बूथ के साथ हर बूथ पर 10% वोट शेयर बढ़ाने पर फोकस कर रही है। BJP का दावा है कि गांव चलो अभियान के जरिए पार्टी गांवों में अपने वोट प्रतिशत को 10 प्रतिशत तक बढ़ाएगी। पार्टी के 30 लाख कार्यकर्ता और नेता देशभर के 7 लाख गांवों और शहरी बूथों तक जाकर लोगों से संपर्क करेंगे।