भगवान महाकाल की भाद्र पक्ष में निकलने वाली शाही सवारी आज, सवारी में चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना
प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर सावन और भाद्र पक्ष के सोमवार को प्रजा का हाल-चाल जानने के लिए निकलते हैं। भाद्र माह के दूसरे सोमवार भगवान महाकाल की शाही सवारी निकाली जाती है।
प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर सावन और भाद्र पक्ष के सोमवार को प्रजा का हाल-चाल जानने के लिए निकलते हैं। भाद्र माह के दूसरे सोमवार भगवान महाकाल की शाही सवारी निकाली जाती है। शाही सवारी को लेकर उज्जैन पुलिस और जिला प्रशासन बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं।
महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि भाद्र पक्ष के दूसरे सोमवार भगवान महाकाल की शाही सवारी निकलेगी। जिसे लेकर मंदिर समिति की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के राम पुजारी ने बताया कि सबसे पहले शाम 4 बजे भगवान महाकाल का पूजन किया जाएगा। इसके बाद में चांदी की पालकी में बैठकर नगर का भ्रमण करने के लिए निकलेंगे। भगवान महाकाल को परंपरा अनुसार मुख्य द्वार पर गॉड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।