H

कमलनाथ ने किसानों को लेकर किया बड़ा ऐलान, सरकार बनते ही होंगे ये काम

By: Richa Gupta | Created At: 04 November 2023 01:33 PM


मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले कमलनाथ किसानों को साधने में जुटे हुए हैं। कमलनाथ कई बड़ी-बड़ी योजना एवं घोषणाएं कर रहे हैं। इसी बीच कमलनाथ ने किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

banner
मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले कमलनाथ किसानों को साधने में जुटे हुए हैं। कमलनाथ कई बड़ी-बड़ी योजना एवं घोषणाएं कर रहे हैं। इसी बीच कमलनाथ ने किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, हम किसानों का पुनः कर्जा माफ करेंगे। सिंचाई के लिए 5 हॉर्स पावर तक की बिजली मुफ्त देंगे। किसानों को कम से कम 12 घंटे तक बिजली मिलेगी। किसानों के पुराने बिजली बिल माफ करेंगे और किसानों पर चल रहे मुकदमे खत्म करेंगे।

27 लाख किसानों का पहली किस्त में कर्ज माफ किया

किसानों को लेकर कमलनाथ ने कहा कि, 15 महीने की सरकार में 27 लाख किसानों का पहली किस्त में कर्ज माफ किया। छिंदवाड़ा से ज्यादा मंदसौर के किसानों का कर्ज माफ हुआ। मंदसौर में 1 लाख से ज्यादा किसानों का 390 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया। उन्होंने आगे कहा कि, हम किसानों का पुनः कर्जा माफ करेंगे। सिंचाई के लिए 5 हॉर्स पावर तक की बिजली फ्री देंगे। किसानों को कम से कम 12 घंटे तक बिजली देंगे।

कमलनाथ ने अपने घोषणापत्र में भी किसानों का जिक्र किया है

1. किसानों को गेहूं का 2600/- और धान का 2500/- रूपए मूल्य देगी।

2. 5 हार्सपॉवर निःशुल्क बिजली देने के साथ 10 हार्सपॉवर तक 50 प्रतिशत छूट देंगे।

3. किसान भाइयों को किसान फ्रेण्डली एप उपलब्ध कराएंगे।

4. नंदिनी गोधन योजना प्रारंभ करेंगे। 2/- रूपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेंगे।

5. कांग्रेस ने जो 1000 गौशालाएं प्रारंभ की थी जिसे भाजपा ने बंद कर दिया है उन्हें पुनः प्रारंभ करेंगे

6. गो ग्रास अनुदान बढ़ाएंगे।

7. सहकारी क्षेत्र के माध्यम से दूध खरीदी पर 5/- रूपये प्रति लीटर बोनस देंगे।

8. मछुआरों कृषकों को मत्स्य का अधिकार देंगे।

9. सहकारी संस्थाओं में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देंगें।

10. खेतिहर श्रमिकों को फसल रक्षक का नाम देंगे एवं प्रशिक्षण देकर किट देंगे।