H

CG NEWS : जशपुर की सड़कों पर चलती बाइक पर कपल का Romance, एसपी ने रोका, लगाई क्लास, काटा चालान

By: Shivani Hasti | Created At: 11 May 2024 12:36 PM


bannerAds Img
CG NEWS : जशपुर पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह अपने रूटीन दौरे पर कुनकुरी से जिला मुख्यालय लौट रहे थे। कटनी-गुमला नेशनल हाईवे पर उन्होंने एक बाइक पर स्टंट करते हुए प्रेमी जोड़े को देखा। जिसे उन्होंने कैमरे में कैद किया। कुनकुरी पुलिस ने खतरनाक ढंग से बाइक चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना भी लगाया। दरअसल, प्रेमी युवक और युवती दोनों झारखंड के सिमडेगा जिले के रहनेवाले हैं और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। स्पोर्ट्स बाइक से दोनों कुनकुरी के पास मयाली डेम घूमने आए थे। लौटते समय प्रेमिका ने फिल्मी अंदाज में पेट्रोल टंकी पर बैठकर स्टंट करने को कहा। प्रेमी विनय साय स्टंट करते हुए आ रहा था, तभी सामने से एसपी जशपुर शशिमोहन सिंह की नजर इन पर पड़ी। उन्होंने गाड़ी रोकी और कुनकुरी पुलिस को बुलाकर कार्रवाई करने का आदेश दिया।