H

जबलपुर में मतगणना शुरू, शहडोल सीट के लिए 4 जिला मुख्यालयों में गिनती

By: Richa Gupta | Created At: 04 June 2024 03:41 AM


मध्यप्रदेश के जबलपुर लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना भारी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में मतगणना हो रही है।

bannerAds Img
मध्यप्रदेश के जबलपुर लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना भारी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में मतगणना हो रही है। बैलेट पेपर की गिनती से मतगणना शुरू हुई। जिले की 8 विधानसभा को मिलाकर जबलपुर लोकसभा बनी है। जबलपुर लोकसभा सीट से कुल 19 प्रत्याशी मैदान में है। भाजपा के आशीष दुबे और कांग्रेस से दिनेश यादव के बीच मुकाबला हैं।

22 चरणों में होगी गिनती

अजयारविंद नामदेव, शहडोल। शहडोल सीट के लिए 4 जिला मुख्यालयों में गिनती शुरू हो गई है। मतदान कर्मचारियों को माइक से गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। गोपनीयता का उल्लंघन करने पर निर्धारित दंड की भी माइक से जानकारी दी गई। स्ट्रांग रूम से ईवीएम निकाल कर मतदानकर्मियों की टेबल में मशीन पहुंचाई गई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना शुरू हुई। शहडोल में सीधी लोकसभा सीट के लिए ब्यौहारी विधानसभा की भी गिनती होगी। 16 से 22 राउंड तक लोकसभा की आठों सीट में मतगणना होगी। शहडोल संसदीय क्षेत्र में 11 लाख 49 हजार 506 वोटों की गिनती होगी। 5 लाख 89 हजार 515 पुरुष 5 लाख 59 हजार 980 महिलाओं ने मतदान किया है।

कुल मतदाता – 1894304

पुरुष मतदाता – 961997

महिला मतदाता – 932212

अन्य मतदाता – 95

जेंडर अनुपात – 970

नवीन मतदाता – 38459

वरिष्ठ मतदाता (85+) – 6666

दिव्यांग मतदाता – 22241

कुल प्राप्त वोट लगभग 11 लाख 56 हजार,

मतदान प्रतिशत 61.09 प्रतिशत

मतगणना कक्ष 8

मतगणना टेबल 180

मतगणना राउंड 18

तैनात सुरक्षा कर्मी लगभग 1000

तैनात मतगणना कर्मचारी 1500