H

बीजेपी के दिग्गज चुनावी मैदान में, राजनाथ सिंह, सीएम शिवराज, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री बनाएंगे माहौल

By: Richa Gupta | Created At: 06 November 2023 08:56 AM


मध्य प्रदेश में चुनावी तारीख बहुत पास है। इससे पहले प्रचार - प्रसार चरम पर है। जिसके चलते मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए बीजेपी वरिष्ठ नेता आज एमपी के अलग-अलग क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे।

banner
मध्य प्रदेश में चुनावी तारीख बहुत पास है। इससे पहले प्रचार - प्रसार चरम पर है। जिसके चलते मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए बीजेपी वरिष्ठ नेता आज एमपी के अलग-अलग क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर 3 बजे ग्वालियर ग्रामीण में आमसभा और शाम 5.30 बजे रायसेन जिले के भोजपुर विधानसभा के सतलापुर में सभा को संबोधित करेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 10:55 बजे सिगरौली के देवसर विधानसभा में, दोपहर 12:20 बजे रीवा के त्योंथर विधानसभा में, दोपहर 1:25 बजे सेमारिया में, दोपहर 2:25 बजे रीवा में, दोपहर 3:35 बजे रीवा के गुढ में, शाम 4:40 बजे सतना की अमरपाटन विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रमों और जनसभाओं को संबोधित करेंगे और शाम 7:40 बजे भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के अंबेडकर जयंती मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे।

वीडी शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज प्रातः 10 बजे जोबट विधानसभा, दोपहर 12 बजे झाबुआ विधानसभा के अंबा पैलेस में, दोपहर 2 बजे सरदारपुर विधानसभा में, शाम 4 बजे धार विधानसभा में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे शाम 6 बजे इंदौर-3 विधानसभा में कार्यकर्ता बैठक एवं जनसंपर्क करने के पश्चात् माहेश्वरी समाज की बैठक को संबोधित करेंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज प्रातः 10.50 बजे ग्वालियर जिले के भीतरवार विधानसभा के अंतरी, दोपहर 12 बजे दतिया, दोपहर 1.10 बजे भाण्डेर, दोपहर 2.25 बजे सेवढा, दोपहर 3.35 बजे भिण्ड के लहार, शाम 6.40 बजे अटेर, सायं 7.30 बजे मेहगांव विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित करेंगे।

अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज सुबह 11.45 बजे रायसेन की सांची विधानसभा, दोपहर 12.10 बजे सांची विधानसभा के वसादेही, दोपहर 1.20 बजे देहरी में रथसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.45 बजे सांची विधानसभा के रसीदपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.00 बजे सांची विधानसभा के सूर्यवरू में रथसभा को संबोधित करने के बाद शाम 5.45 बजे सांची विधानसभा के मुढियाखेडा में जनसभा को संबोधित करेंगे।