H

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शिशुपाल से की कांग्रेस की तुलना...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 06 May 2024 12:15 PM


सीएम डॉ. मोहन यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं की भी तारीफ की और कहा कि, बीजेपी के कार्यकर्ता 24 कैरेट सोने से बने हुए हैं। इतनी कड़ी धूप में भी वे डगमगा नहीं रहे हैं। कार्यकर्ताओ के मेहनत से बीजेपी 400 के लक्ष्य को पार करेगी।

bannerAds Img
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य में जोर-शोर से चुनावी अभियान में जुटे हुए है। इसी कड़ी में सीएम ने आज रतलाम जिले के ताल नगर में रोड सो किया। रोड शो पुरानी नगर परिषद से प्रारंभ किया, जो महाराणा प्रताप, नीम चौक हवलदार चौक होता हुआ सीएम का रथ आलोट नाके पर पहुंचा। सीएम के रोड शो में बीजेपी कार्यकर्ताओं में बहुत ही उत्साह नजर आया। सीएम का नगर में जगह-जगह स्वागत भी हुआ।

सीएम मोहन यादव ने शिशुपाल से की कांग्रेस की तुलना

सीएम डॉ. मोहन यादव ने आलोट नाके पर पहुंचकर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस व विपक्ष के नेता भारतीय जनता पार्टी को दिन-रात गाली दे रहे हैं, अब इनके पाप का घड़ा भरने वाला है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि, भगवान कृष्ण ने भी शिशुपाल की सौ गालियां सुनी, जैसे ही सौ गाली पूरी हुई शिशुपाल का काम तमाम कर दिया। उन्होंने आगे कांग्रेस को राम विरोधी बताया और कहा कि, वर्षों तक प्रभु श्री राम के काम में अड़ंगा लगाने वाले अब राम की भक्ति कर रहे।

भाजपा कार्यकर्ता 24 कैरेट सोने से बने - सीएम मोहन

राज्य के मुखिया मोहन यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं की भी तारीफ की और कहा कि, बीजेपी के कार्यकर्ता 24 कैरेट सोने से बने हुए हैं। इतनी कड़ी धूप में भी वे डगमगा नहीं रहे हैं। कार्यकर्ताओ के मेहनत से बीजेपी 400 के लक्ष्य को पार करेगी। वहीं आगे सीएम ने मथुरा का किया जिक्र करते हुए कहा कि, बाबा महाकाल मुस्कुरा रहे हैं, प्रभु श्री राम भी मुस्कुरा रहे हैं। अब गो भक्तों को भगवान कृष्ण मथुरा बुला रहे हैं।