H

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 20% का उछाल, जानिए कितने रुपए हुए जमा

By: Sanjay Purohit | Created At: 11 February 2024 10:38 AM


चालू वित्त वर्ष में अब तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 15.60 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह राशि 2023-24 के संशोधित अनुमानों का 80 प्रतिशत है।

bannerAds Img
चालू वित्त वर्ष में अब तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 15.60 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह राशि 2023-24 के संशोधित अनुमानों का 80 प्रतिशत है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बयान में कहा, ''डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के अनंतिम आंकड़ों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। ऐसे में 10 फरवरी, 2024 तक डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन से पता चलता है कि सकल संग्रह 18.38 लाख करोड़ रुपए है। यह राशि पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 17.30 प्रतिशत अधिक है।''

20.25 प्रतिशत की वृद्धि

वित्त वर्ष 2023-24 में 10 फरवरी तक रिफंड को हटाकर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 15.60 लाख करोड़ रुपए है, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 20.25 प्रतिशत अधिक है। यह संग्रह 2023-24 के लिए डायरेक्ट टैक्स के कुल संशोधित अनुमान का 80.23 प्रतिशत है। बयान में कहा गया कि एक अप्रैल, 2023 से 10 फरवरी, 2024 के दौरान 2.77 लाख करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया गया है। इस दौरान कॉरपोरेट आयकर (सीआईटी) और व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) के सकल राजस्व संग्रह में भी लगातार वृद्धि देखी गई। सीआईटी की वृद्धि दर 9.16 प्रतिशत थी, जबकि पीआईटी की वृद्धि दर 25.67 प्रतिशत रही।