H

कांग्रेस के दिग्गज हैं डरे हुए, यह होगा आखिरी चुनाव - दुष्यंत चौटाला

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 28 March 2024 10:52 AM


चुनाव के समय दल बदलने वाले दल बादलुओं पर दुष्यंत चौटाला ने निशाना साधते हुए कि, चुनाव के वक्त पार्टी बदलने वाले नेता संगठन के प्रति समर्पित नहीं है।

bannerAds Img
पूर्व सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, जननायक जनता पार्टी सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेगी और जल्द ही इन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, जिला स्तर की बैठकों के बाद हर जिले से कई-कई नेताओं के नाम पार्टी आला कमान के सामने आए हैं। इन सभी पर चर्चा के बाद लोकसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी करेगी।

कांग्रेस के दिग्गज डरे हुए हैं - दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस के दिग्गज डरे हुए हैं। कांग्रेस का यह आखिरी चुनाव है। उन्होंने आगे कहा कि, हरियाणा के लीडर ऑफ अपोजिशन का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान भी यह दर्शाता है कि, उनके मन में कहीं ना कहीं डर है। चौटाला ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, जेजेपी का वोट शेयर लगातार बढ़ रहा है। विधानसभा चुनाव में भी जननायक जनता पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और संगठन के दम पर विधानसभा चुनाव में 10 से बढ़कर 46 का आंकड़ा पार करेगी।

चुनाव के वक्त पार्टी बदलने वाले नेता संगठन के प्रति समर्पित नहीं है

चुनाव के समय दल बदलने वाले दल बादलुओं पर राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने निशाना साधते हुए कि, चुनाव के वक्त पार्टी बदलने वाले नेता संगठन के प्रति समर्पित नहीं है। जो नेता संगठन के प्रति समर्पित नहीं होते वही राजनीतिक पार्टियां छोड़कर भाग रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, जो कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित होता है, वह चुनाव में आखिरी समय तक डंटा रहता है।