H

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर ली चुटकी, विपक्ष के ठिकाने नहीं हैं...

By: Richa Gupta | Created At: 20 March 2024 06:52 AM


लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। मध्य प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। पहले चरण के लिए आज बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। मध्य प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। पहले चरण के लिए आज बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है। आज प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव सीधी पहुंचेंगे। जहां वे सीधी लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के नामांकन में शामिल होंगे। इसके पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव के तारीख की घोषणा हो गई है, भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश सहित अधिकांश प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं।

आज मैं सीधी का फॉर्म भराने जा रहा हूं

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, “अधिकांश प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। लोकतंत्र में तो हम चाहते हैं कि सभी पार्टियां स्वस्थ रहे और अपने मैदान पकड़े लेकिन दुर्भाग्य के साथ अभी कांग्रेस के ठिकाने नहीं हैं। मेरी जानकारी में अभी उनके 18 प्रत्याशियों की घोषणा बाकी हैं।” डॉ मोहन यादव ने कहा कि ”मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलने का वातावरण दिख रहा है। आज से हमारे प्रत्याशियों का फॉर्म भरने का क्रम जारी है। आज मैं सीधी का फॉर्म भराने जा रहा हूं।” उन्होंने कहा कि उम्मीद कर रहे हैं कि लोकतंत्र में जल्दी से प्रत्याशी मैदान में आएं तो हो जाए, लेकिन क्या करें कांग्रेस के संकट इतने हैं कि वे निपट ही नहीं रहे हैं।”

19 अप्रैल को होगा एमपी में चुनाव

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में चार चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा। जिसमें 6 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगें। पहले चरण में लोकसभा संसदीय क्षेत्र सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा में निर्वाचन कराया जाएगा।