H

Tea Side Effects: अगर खाली पेट पी लेते हैं चाय, तो हो जाएं सावधान, जानिए क्यों

By: Richa Gupta | Created At: 08 June 2024 11:38 AM


भारत में चाय का सेवन करने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। यही कारण है की चाय पूरे देश में बेहद प्रसिद्ध है। दिन की शुरुआत करने के लिए आमतौर पर चाय का सेवन किया जाता है।

bannerAds Img
भारत में चाय का सेवन करने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। यही कारण है की चाय पूरे देश में बेहद प्रसिद्ध है। दिन की शुरुआत करने के लिए आमतौर पर चाय का सेवन किया जाता है। कुछ लोगों द्वारा दिन भर में कई कप चाय का सेवन किया जाता है। वहीं दूसरे लोगों को कॉफी पीने की आदत होती है। इन लोगों के दिन की शुरुआत कॉफी से होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं की चाय और कॉफी का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इससे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार चाय और कॉफी में भारी मात्र में कैफीन मौजूद होता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही चाय और कॉफी का सेवन करना चाहिए

खाली पेट चाय पीने के नुकसान (Tea Side Effects)

डिहाइड्रेशन

खाली पेट चाय पीने से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि चाय में कई ऐसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनसे बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है। अगर पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो डिहाइड्रेशन होता है।

हार्टबर्न

नियमित रूप से खाली पेट चाय पीने से हार्ट बर्न की भी समस्या होती है। साथ ही अलसर का दर्द भी बढ़ता है। यह चाय में मौजूद एसिड की वजह से होता है। इसके लिए खाली पेट चाय पीने से परहेज करें।

मेटाबॉलिज़्म

खाली पेट चाय पीने से मेटाबॉलिज़्म प्रभावित होता है। इससे हाजमा भी बिगड़ता है। मेटाबॉलिज़्म स्लो होने से पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता है। इसके लिए खाली पेट चाय न पिएं।