H

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज होगी कड़ी टक्कर

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 27 March 2024 08:18 AM


सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2024 का आठवां मुकाबला 27 मार्च यानी बुधवार को खेला जाएगा। यह मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

bannerAds Img
IPL 2024 के आठवें मैच में आज मुंबई इंडियंस टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दोनों टीम के बीच अब तक कुल 21 मैच खेले गए हैं। इनमें से MI ने 12 और हैदराबाद ने 9 मैच जीते हैं। दोनों टीम के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अब तक 8 मैच खेले गए हैं। इस दौरान दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। हैदराबाद और मुंबई दोनों ने 4-4 मुकाबले जीते हैं।

मैच शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2024 का आठवां मुकाबला 27 मार्च यानी बुधवार को खेला जाएगा। यह मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं टॉस शाम 07:00 बजे होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11

मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को यानसेन/फजलहक फारूकी, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे। इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11

ईशान किशन, रोहित शर्मा, नमन धीर, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, टिम डेविड, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चाला, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: ल्यूक वुड।