H

आज सागर और राजगढ़ की जनता के बीच पहुंचेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, करेंगे धुआंधार प्रचार

By: Richa Gupta | Created At: 26 March 2024 03:37 AM


लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का धुआंधार चुनावी प्रचार का दौरा जारी है। आज मुख्यमंत्री सागर और राजगढ़ दो लोकसभा की जनता के बीच पहुंचगे।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का धुआंधार चुनावी प्रचार का दौरा जारी है। आज मुख्यमंत्री सागर और राजगढ़ दो लोकसभा की जनता के बीच पहुंचगे। वहीं भाईदूज पर मुख्यमंत्री बहनों से संवाद करंगे। नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम में शामिल होंगे। सागर जिले के सुरखी और राजगढ़ के चाचौड़ा विधानसभा में नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम सीएम यादव शामिल होंगे।

सीएम का मिनट टू मिनट कार्यकम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज प्रात: 12.15 बजे भोपाल से सागर जिले की सुरखी विधानसभा के बेलहरा पहुंचेंगे। बेलहरा में मुख्यमंत्री डॉ यादव भाईदूज के शुभ अवसर पर आयोजित "नारी शक्ति वंदन" कार्यक्रम में बहनों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 2.10 बजे बेलहरा से राजगढ़ लोकसभा की चांचौड़ा विधानसभा के बीनागंज पहुंचेंगे। बीनागंज के मंडी प्रांगण में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री भोपाल रवाना होंगे।