


विश्व के हर कोने से लोग चारधाम यात्रा में आने के लिए इच्छुक हैं। मिली जानकारी के अनुसार - इस यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 28 लाख पार हो चुका है। इसमें 150 से अधिक देशों से 31581 लोगों ने पंजीकरण कराया है। आपको बता दें कि, यूएसए, नेपाल, मलेशिया यूके, आस्ट्रेलिया, कनाडा से सबसे अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थापित केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के अलावा हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पूरी दुनिया में उत्साह है। पर्यटन विभाग के पंजीकरण आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। बता दें कि, नेपाल से 5728 यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।
यूएसए से 5864
यूके से 1559
मॉरिशस से 837
इंडोनेशिया से 327
कनाडा से 888
आस्ट्रेलिया से 1259
विदेशों से चारधामों के लिए पंजीकरण की संख्या
धाम पंजीकरण
केदारनाथ 11576
बदरीनाथ 9320
गंगोत्री 5542
यमुनोत्री 4869
हेमकुंड साहिब 274