CG NEWS : बस्तर में युवाओं संग सीएम भूपेश की भेंट-मुलाकात, की कई घोषणाएं....
Img Banner
profile
Shivani Hasti
Created AT: 16 अगस्त 2023
5116
0
...
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को युवाओं से भेंट-मुलाकात के लिए बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज मैदान धरमपुरा पहुंचे। इस दौरान बस्तर संभाग के विभिन्न जिले से आए युवा प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। नारायणपुर की वनीता नेताम ने सीएम बघेल के समक्ष ‘मेरे सपनों का छत्तीसगढ़’ पर बात रखी। वनिता ने मुख्यमंत्री सुपोषण, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक, दाई दीदी क्लीनिक, स्वामी आत्मानंन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल से शिक्षा में समानता के अवसर की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई घोषणाएं की। सुकमा के छात्र की मांग पर सीएम ने सुकमा जिले में एग्रीकल्चर कॉलेज खोलने की घोषणा की। सीएम भूपेश बघेल के साथ लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक चंदन कश्यप, महापौर जगदलपुर सफीरा साहू, छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार भी मुख्य मंच पर उपस्थित रहे। प्राची दुबे आदेश महाविद्यालय दंतेवाड़ा की छात्रा हैं। प्राची ने कविता के रूप में अपने विचार रखे। प्राची ने मुख्यमंत्री का माँ दंतेश्वरी मंदिर कॉरिडोर बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

हमने भ्रष्टाचार खत्म करने लड़ी लड़ाई : सीएम

कार्यक्रम के दौरान भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारी सरकार बनने के बाद हमने भ्रष्टाचार को खत्म करने लड़ाई लड़ी। राशन कार्ड बनाने में कमीशन लगता था। टिफिन बनाने में पैसा का भ्रष्टाचार होता था। पिछली सरकार ने मोबाइल बाटी थी। आज किसी के पास वो मोबाइल नहीं है। आज जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस सभी डॉक्यूमेंट घर बैठे बन रहा है।

सीएम ने की ये घोषणाएं

कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बस में किराया नहीं लगेगा। सुकमा के छात्र की मांग पर मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले में एग्रीकल्चर कॉलेज खोलने की घोषणा की। दुरस्त अंचलों में 11वीं, 12वीं के छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी। स्कूलों में बच्चों के लिए आधुनिक तकनीकी की जानकारी के लिए व्यवस्था की जाएगी। नारी सुरक्षा और सम्मान, महिलाओं और बालिकाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म करने वालों को शासकीय सेवाओं में मौका नहीं मिलेगा। छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेल में लंबी कूद, दौड़ में जो जीतता है उसको उत्कृष्ठ खिलाड़ी घोषित की जाएगी।

Read More: CG NEWS : महिलाओं से रेप और छेड़छाड़ करने वालों को छत्तीसगढ़ में भी नहीं मिलेगी सरकारी जॉब, CM Baghel का ऐलान

ये भी पढ़ें
CG NEWS : BJP के प्रेस कांफ्रेंस पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा - भाजपा के समय में बिजली के मामले में लूट थी
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
11 बजे तक 31.38% मतदान, मधुबनी में सबसे कम और किशनगंज में सबसे ज्यादा वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज हो रही है। सुबह 7 बजे से राज्य की 122 सीटों पर मतदान शुरू हो गया।
80 views • 19 hours ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा है, जिसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं।
82 views • 19 hours ago
Ramakant Shukla
प्रदेश के इन जिलों में और गिरेगा तापमान, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
नवंबर महीने के दूसरे हफ्ते की शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ में भीषण ठंड पड़नी शुरू हो गई है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में भी बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। राजधानी समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है और दिनभर ठंड का असर बना रहता है। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की भी संभावना जताई गई है।
46 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली धमाके मामले पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख, कहा- यह घटना अत्यंत हृदय विदारक
दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम करीब सात बजे एक कार में हुए जोरदार धमाका में 9 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया है।
80 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड,अगले तीन दिन में पड़ सकती है कड़ाके की सर्दी
राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रायपुर के आउटर इलाकों में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5.5 डिग्री कम है। यह इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही।
123 views • 2025-11-10
Ramakant Shukla
बदला मौसम का मिजाज, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की संभावना
प्रदेश में सर्दी अब अपने रंग दिखाने लगी है। ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी रात के समय लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में तापमान तेजी से गिर रहा है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर के आस-पास के क्षेत्रों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से रविवार को कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।
78 views • 2025-11-09
Ramakant Shukla
14 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 14 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित होगी
55 views • 2025-11-08
Richa Gupta
छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेजों में 1009 नई वैकेंसी, जल्द शुरु होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में कुल 1009 नए पदों की भर्ती को मंजूरी दी गई है।
133 views • 2025-11-08
Ramakant Shukla
प्रदेश में गुलाबी ठंड के बीच तापमान में गिरावट, अगले तीन दिनों में पारा 3 डिग्री तक नीचे जाएगा
प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के असर से प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।
69 views • 2025-11-08
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को फिर मिली सफलता, गरियाबंद में 37 लाख के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के सामने 7 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी पर कुल 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में चार महिला नक्सली भी शामिल हैं।
141 views • 2025-11-08
...