


मंगलवार को राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।
आने वाले चार दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अभी तक प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश रिकॉर्ड की गई थी। इसी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। अब फिर से मौसम सामान्यी हो गया है। इसके चलते अगले चार दिनों में फिर से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
रायपुर में 38 डिग्री पहुंच सकता है पारा
रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। बुधवार 26 मार्च को राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है।
तापमान में बढ़ोतरी
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी रहने की संभावना है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। भीषण गर्मी की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।