क्या बीजेपी को मिलेगी पहली महिला अध्यक्ष? कौन-कौन से नाम हैं रेस में शामिल, संघ क्या चाहता है?
पीएम मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। चर्चा है कि पार्टी की कमान पहली बार किसी महिला को सौंपी जा सकती है। निर्मला सीतरमण, डी पुरंदेश्वरी, वानती श्रीनिवास और स्मृति ईरानी का नाम चल रहा है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 05 जुलाई 2025
52
0
...

BJP में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी के विदेशी दौरे से लौटने के बाद पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष) मिलेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी की कमान पहली बार एक महिला को सौंपी जा सकती है। अध्यक्ष पद की रेस में निर्मला सीतारमण, डी. पुरंदेश्वरी, वानती श्रीनिवासन और स्मृति ईरानी का नाम शामिल है।

चर्चा है कि पार्टी के भीतर महिला नेतृत्व की दिशा में आम सहमति बन गई है। पार्टी अब महिला नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर सशक्त संदेश देना चाहती है। इससे भाजपा के महिला सशक्तिकरण नारे को बल मिलेगा। साथ ही, आगामी लोकसभा परिसीमन लागू होने के बाद 33 फीसदी महिला आरक्षण के मद्देनजर एक बड़ा रणनीतिक कदम होगा।

कौन-कौन नाम रेस में है आगे


निर्मला सीतारमण: अध्यक्ष पद की रेस में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम सबसे आगे चल रहा है। निर्मला ने हाल ही में बीजेपी दफ्तर में जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी।

डी पुरंदेश्वरी: डी पुरंदेश्वरी का नाम भी अध्यक्ष पद की रेस में चल रहा है। डी पुरंदेश्वरी पूर्व में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। वह आंध्र प्रदेश की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। पुरंदेश्वरी बहुभाषी नेता हैं। वह विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ काम करने का अनुभव रखती हैं। वह ऑपरेशन सिंदूर जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधि मंडल का हिस्सा रही हैं।

वानती श्रीनिवासन: वानती श्रीनिवासन तमिलनाडु के कोयंबटूर साउथ से विधानसभा सदस्य हैं। वह भाजपा की दक्षिण भारत का एक और प्रमुख नाम हैं। वानती 2020 से भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और 2022 में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य बनीं। वह ऐसा करने वाली पहली तमिल महिला हैं।

स्मृति ईरानी: अध्यक्ष पद की रेस में स्मृति ईरानी का नाम भी चल रहा है। स्मृति शिक्षा व टेक्सटाइटल विभागों की कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2019 में अमेठी की सीट से कांग्रेस नेता व पूर्व अध्यक्ष को हरा दिया था। ईरानी शाह और मोदी की गुड बुक्स में शामिल होने वाली महिला नेता मानी जाती हैं।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
असम: डिब्रूगढ़ में मिला हाइड्रोकार्बन, मुख्यमंत्री सरमा ने कहा गौरवपूर्ण क्षण
असम के डिब्रूगढ़ जिले में ‘नामरूप बोरहाट‑1’ कुएं से हाइड्रोकार्बन की खोज, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे ऊर्जा सुरक्षा में मील का पत्थर बताया है।
65 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
PM धन-धान्य कृषि योजना के लिए 24 हजार करोड़ और ग्रीन एनर्जी पर 27 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में कृषि और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े तीन बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों का उद्देश्य देश के कृषि जिलों का समग्र विकास और रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश को बढ़ावा देना है।
74 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
ट्रंप के बाद NATO चीफ की धमकी, रूसी तेल खरीदने के लिए भारत को सजा देने की तैयारी में अमेरिका
यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद ही पश्चिमी देशों ने रूस को व्यापारिक प्रतिबंधों में बांध दिया था। जिसके बाद भारत और चीन, रूस के सबसे बड़े तेल खरीददार बन गए। 2023 में, इन दोनों देशों ने रूस से समुद्री मार्ग से आने वाले क्रूड ऑयल के लगभग 85-90% हिस्से का आयात किया।
70 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
क्या भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मिलेगी माफी?
भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यमन की जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को दी जाने वाले फांसी की सजा फिलहाल टाल दी गई है। उनकी मौत की सजा पर 16 जून को अमल किया जाना था।
64 views • 11 hours ago
Ramakant Shukla
TRE-4 की परीक्षा जल्द, शिक्षक भर्ती में केवल बिहार की महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण- CM नीतीश कुमार
बिहार सरकार जल्द ही शिक्षकों की बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य की महिलाओं को 35% आरक्षण का लाभ मिलेगा, लेकिन यह आरक्षण केवल बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।
73 views • 12 hours ago
Richa Gupta
अमरनाथ यात्रा जारी, 2.34 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्वक जारी, अब तक 2.34 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। सुरक्षा व व्यवस्थाओं की समीक्षा भी जारी है।
71 views • 13 hours ago
Durgesh Vishwakarma
देश को शुभांशु शुक्ला की उपलब्धियों पर गर्व है- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी को बताया गर्व का क्षण। AXIOM-4 मिशन में भारत की भागीदारी देश की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं की नई उड़ान।
24 views • 14 hours ago
Durgesh Vishwakarma
21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, मोदी सरकार पेश करेगी 8 अहम विधेयक
21 जुलाई से शुरू हो रहा संसद का मानसून सत्र 2025, सरकार ला रही है 8 नए बिल। खेल संगठनों में सुशासन, डोपिंग नियंत्रण, IIM संशोधन, माइनिंग और टैक्स सुधार जैसे अहम मुद्दों पर बदलाव प्रस्तावित। जानिए पूरी लिस्ट।
24 views • 14 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली के स्कूलों और कॉलेजों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू
16 जुलाई को एक बार फिर से दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आज वसंत वैली और द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल में मेल भेजा गया है।
53 views • 14 hours ago
Richa Gupta
मानसून सत्र 2025: मोदी सरकार पेश करेगी आठ नए विधेयक
21 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में मोदी सरकार आठ प्रमुख विधेयक पेश करेगी, जिसमें खेल, टैक्स, मणिपुर GST और अन्य शामिल हैं।
51 views • 14 hours ago
...