राजधानी में अब हर शनिवार लगेगा जैविक बाजार, सब्जी से लेकर अनाज तक
भोपाल में हर शनिवार को जैविक कृषि उत्पादों का साप्ताहिक बाजार आयोजित किया जाएगा। जिला पंचायत, ग्रामीण आजीविका मिशन व कृषि विकास विभाग की योजना के समन्वय से इसका संचालन होगा।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 1 hour ago
50
0
...

भोपाल में हर शनिवार को जैविक कृषि उत्पादों का साप्ताहिक बाजार आयोजित किया जाएगा। जिला पंचायत, ग्रामीण आजीविका मिशन व कृषि विकास विभाग की योजना के समन्वय से इसका संचालन होगा। बाजार हर शनिवार को दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक राग भोपाली परिसर, 10 नंबर मार्केट, भोपाल में लगेगा। उप संचालक कृषि ने बताया, जिले में लगभग 1250 कृषकों का चयन प्राकृतिक खेती के लिए किया गया हैं। इन कृषकों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों का प्रशिक्षण तथा रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के स्थान पर जैविक एवं प्राकृतिक विधियों से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया है। यह साप्ताहिक जैविक बाजार प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को उनके उत्पादों के लिए स्थाई और विश्वसनीय बाजार उपलब्ध कराना तथा आम जनता को नियमित रूप से शुद्ध जैविक उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक शनिवार लगाया जा रहा है। इस बाजार में जैविक अनाज, जैविक हल्दी, दलहन, जैविक चना, जैविक उड़द, जैविक हरी सब्जियों में पालक, लहसुन, लोकी सहित 20 से अधिक प्रकार की सब्जियां उपलब्ध होंगीं। रासायनिक खेती से दीर्घकालीन स्वास्थ्य समस्याएं, मिट्टी की गुणवत्ता में गिरावट तथा जल प्रदूषण जैसी समस्याओं को देखते हुए अब जैविक उत्पाद व उनके बाजार को विकसित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 11 जिलों में 12 स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन और 348 पदों की स्वीकृति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में खजुराहो में हुई मंत्रि-परिषद बैठक में 11 जिलों की 12 स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन को स्वीकृति मिली। कई उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सिविल अस्पतालों को 30, 50 और 100 बिस्तरों तक बढ़ाया जाएगा। कुल 345 नियमित और 3 संविदा पद सृजित किए गए हैं।
44 views • 16 minutes ago
Sanjay Purohit
मस्तक पर त्रिपुंड और चन्द्रमा से सजे बाबा महाकाल
पौष मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर मंगलवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव के दर्शन के लिए पहुंचे थे। सुबह 4 बजे बाबा महाकाल के पट खुले और उनका त्रिपुंड तथा चंद्रमा से विशेष शृंगार किया गया।
23 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
राजधानी में अब हर शनिवार लगेगा जैविक बाजार, सब्जी से लेकर अनाज तक
भोपाल में हर शनिवार को जैविक कृषि उत्पादों का साप्ताहिक बाजार आयोजित किया जाएगा। जिला पंचायत, ग्रामीण आजीविका मिशन व कृषि विकास विभाग की योजना के समन्वय से इसका संचालन होगा।
50 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
खजुराहो में CM की औद्योगिक समीक्षा: MSME में 31% ग्रोथ, 2 लाख करोड़ निवेश कार्यक्रम की तैयारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में एमएसएमई विभाग की दो वर्षों की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि इंदौर और भोपाल जैसे मेट्रोपॉलिटन शहरों में विकसित औद्योगिक क्षेत्रों का उद्योग जगत में बड़े स्तर पर प्रचार किया जाए।
42 views • 1 hour ago
Richa Gupta
भोपाल में 9 दिसंबर को 45 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती, देखें पूरी लिस्ट
भोपाल में आज 9 दिसंबर, मंगलवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। रोहित नगर, जनता नगर, सिंधी कॉलोनी और राजीव नगर जैसे करीब 45 से ज्यादा इलाके प्रभावित होंगे।
55 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
लाडली बहना योजना: 31वीं किस्त के 1500 रुपए कुछ देर में होंगे खाते में ट्रांसफर
लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त आज 9 दिसंबर 2025 को राजनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सूबे की 1.26 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में 1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएगे।
84 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
खरगोन में स्कूलों का समय बदला, 8वीं तक की क्लासेज सुबह 8:30 बजे के बाद लगेंगी
खरगोन जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। मंगलवार से सुबह की पाली में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक की क्लासेज सुबह 8:30 बजे से पहले शुरू नहीं होंगी। यह आदेश जिला प्रशासन ने सोमवार शाम जारी किया है।
65 views • 4 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उज्जैन और नीमच से 18 लाख के नकली नोट बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस को नकली नोट के अवैध कारोबार के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उज्जैन एवं नीमच पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाईयों में कुल 18 लाख रूपये के नकली नोट जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
68 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
भोपाल में 21 दिसंबर से दौड़ेगी मेट्रो, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन संचालन का लंबे समय से इंतजार समाप्त होने जा रहा है। 21 दिसंबर से प्रायोरिटी कॉरिडोर के लगभग 6 किलोमीटर लंबे ट्रेक पर मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। यह बड़ा ऐलान सीएम डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो में किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश को कई बड़ी सौगातें मिलने वाली हैं।
71 views • 6 hours ago
Richa Gupta
नगरीय विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नगरीय विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता और समय-सीमा में पूरा किया जाए। जानें शहरी विकास से जुड़े प्रमुख निर्देश।
77 views • 6 hours ago
...