


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर निवासी प्रख्यात चिकित्सक पद्मश्री डॉ. एमसी डाबर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सेवा भावी चिकित्सक डॉ. डाबर की सेवाएं मानव कल्याण के लिए थीं। चिकित्सा जगत के लिए वे एक आदर्श उदाहरण रहेंगे और उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर प्रवास के दौरान डॉ. डाबर से भेंट भी की थी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से पद्मश्री डॉ. डाबर की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजन को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि 2 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर पद्मश्री डॉ. एमसी डाबर से मुलाकात की थी। वर्ष 2023 में भारत सरकार ने डॉ. डाबर को पद्मश्री से सम्मानित किया था।