MP में कांग्रेस ने स्थगित की सभी रैलियां, आज 7 जिलों में था आयोजन
'कांग्रेस ने आज प्रदेश के 7 जिलों में 'संविधान बचाओ रैलियों' का आयोजन किया था, लेकिन वर्तमान हालातों के चलते फिलहाल इन रैलियों को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है, जबकि पीसीसी चीफ, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश प्रभारी समेत सभी सीनियर नेताओं ने भी अपने दौरे निरस्त कर दिए हैं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 09 मई 2025
256
0
...

'ऑपरेशन सिंदूर' के चलते देश में अलर्ट जारी है, ऐसे में मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने आज होने वाली अपनी सभी रैलियां रद्द कर दी हैं। कांग्रेस ने आज प्रदेश के 7 जिलों में 'संविधान बचाओ रैलियों' का आयोजन किया था, लेकिन वर्तमान हालातों के चलते फिलहाल इन रैलियों को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है, जबकि पीसीसी चीफ, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश प्रभारी समेत सभी सीनियर नेताओं ने भी अपने दौरे निरस्त कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान की तरफ से फिलहाल सभी प्रदेशों के अध्यक्षों के यह जानकारी भेज दी गई है कि आगामी आदेश तक रैलियां धरने सब स्थगित रखे।


रैलियों को फिलहाल स्थगित कर दिया


मध्यप्रदेश में आज छिंदवाड़ा, रतलाम, जबलपुर, कटनी, भिंड और मुरैना में 'संविधान बचाओ' रैलियां थी, लेकिन फिलहाल देश के मौजूदा हालातों के चलते कांग्रेस ने इन सभी रैलियों को फिलहाल स्थगित कर दिया है। कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले ने सभी जिलाध्यक्षों के साथ-साथ जिला प्रभारियों और विधायकों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की तरफ से 13 मई तक नई जानकारियां आ सकती हैं। इस आयोजन के तहत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को घर-घर तक जाना था।


ऑपरेशन सिंदूर के चलते लिया फैसला


दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया है, जिसके बाद भारत-पाक के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में फिलहाल ज्यादातर राजनीतिक कार्यक्रम में स्थगित हो गए हैं, क्योंकि देश में अलर्ट जारी है, जबकि मध्यप्रदेश के शहरों में भी अलर्ट जारी है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
जबलपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आए 6 लोग, एक महिला की मौत
जनशताब्दी एक्सप्रेस से मदन महल स्टेशन पर उतरने के बाद पटरी पार कर रहे तीन महिला, एक पुरुष और दो बच्चों सहित छह लोग विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई
35 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
रतलाम में फैक्ट्री में गैस रिसाव, 3 फायरकर्मी समेत 5 लोगों की हालत बिगड़ी
रतलाम जिले के जावरा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम को अफरातफरी मच गई, जब फेरिक सल्फेट बनाने वाली एक फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव शुरू हो गया। इंडस्ट्रियल एरिया में जहरीली गैस फैलते ही आसपास के लोग और कर्मचारी डर के कारण इधर-उधर भागने लगे।
36 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
एमपी में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में तीव्र शीतलहर का अलर्ट
मध्यप्रदेश इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों के लिए शीतलहर और तीव्र शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
36 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शनिवार को भोपाल प्रवास के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में हो रही प्रगति से केंद्रीय मंत्री प्रधान को अवगत करवाया।
31 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
होमगार्ड राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के शिल्पकार और समाज की स्थिरता के प्रहरी - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 63वें होमगार्ड स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने "निष्काम सेवा" अर्थात बिना किसी स्वार्थ और अपेक्षा के सत्यनिष्ठा से कर्तव्य करने का संदेश दिया है। इसी आदर्श पर चलते हुए होमगार्ड्स के जवान समर्पण, निष्ठा और सच्चाई के साथ निरंतर देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि होमगार्ड में ‘होम’ का अर्थ घर और ‘गॉर्ड’ का अर्थ प्रहरी होता है। आप साढ़े आठ करोड़ मध्यप्रदेशवासियों के प्रहरी हैं। होमगार्ड्स हर विपदा में सच्चे संकट मोचन बनकर जनता के साथ खड़े होते हैं। प्राकृतिक आपदा हो, भीड़ प्रबंधन हो, यातायात व्यवस्था हो या किसी भी विषम परिस्थिति का सामना करना हो—आप सदैव पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डटे रहते हैं और समाज के सच्चे हीरो बनते हैं।
45 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
त्रिपुंड, त्रिनेत्र और चन्द्रमा से सजे बाबा महाकाल
पौष मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर आज शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए।
44 views • 19 hours ago
Richa Gupta
MP में इंडिगो की कई फ्लाइट्स रद्द, इंदौर 44, भोपाल 18, जबलपुर 5- यात्रियों की बढ़ी परेशानी
मध्य प्रदेश में इंडिगो की 65 से अधिक उड़ानें रद्द। इंदौर में 44, भोपाल में 18 और जबलपुर में 5 फ्लाइट्स कैंसिल, हजारों यात्री फंसे। पूरी अपडेट पढ़ें।
92 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
कूनो से आई दुखद खबर, ‘वीरा’ चीता के शावक की मौत
चीता स्टेट के नाम से जाने-जाने वाले MP के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक दस माह की मादा चीता 'वीरा' के एक शावक की अज्ञात कारणों से मौत हो गई है।
91 views • 20 hours ago
Ramakant Shukla
सिंहस्थ के लिए 5 हजार होमगार्ड की भर्ती, स्थापना दिवस पर सीएम ने की घोषणा
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में आगामी सिंहस्थ के आयोजन के लिए 5 हजार होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की है।
37 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, 19 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे
मध्यप्रदेश में ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं ने ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में ठिठुरन बढ़ा दी है। कई इलाकों में कोहरा फैलने लगा है, जिससे दृश्यता कम हो रही है। गुरुवार और शुक्रवार (4–5 दिसंबर) की रात प्रदेश के 19 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में औसतन 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।
87 views • 2025-12-06
...