जर्मनी का ऐतिहासिक निर्णय, 80 साल बाद रक्षा बजट को दो गुना करने का किया ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकियों और वैश्विक संकटों के बीच जर्मनी ने अपने रक्षा बजट को बढ़ाने का ऐलान किया है। यह कदम द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 80 वर्षों में जर्मनी द्वारा उठाया गया ऐसा पहला बड़ा कदम है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 25 मार्च 2025
78
0
...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकियों और वैश्विक संकटों के बीच जर्मनी ने अपने रक्षा बजट को बढ़ाने का ऐलान किया है। यह कदम द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 80 वर्षों में जर्मनी द्वारा उठाया गया ऐसा पहला बड़ा कदम है। नवनिर्वाचित चांसलर फ्रेडरिक मत्ज ने घोषणा की है कि जर्मनी अपनी जीडीपी का 3.5% रक्षा पर खर्च करेगा, जो वर्तमान बजट से लगभग दोगुना है। वर्तमान मेंजर्मनी का रक्षा बजट जीडीपी का करीब 2% है। चांसलर मत्ज ने कहा कि यह निर्णय जर्मनी के सैन्य बल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए है और इसे 'ऐतिहासिक मोड़' के रूप में देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 2005 में जर्मनी का रक्षा बजट केवल 1.1% था। 2024 में जर्मनी का रक्षा बजट 8.5 लाख करोड़ रुपए था, और नए बजट में इसको और बढ़ाने का प्रस्ताव है।

नए बजट में फोकस

नई योजना के तहत जर्मनी का ध्यान मुख्य रूप से आधुनिक सैन्य उपकरणों और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ बजट बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि इसके साथ सेना में जवानों की संख्या बढ़ाना भी जरूरी होगा।

सेना की स्थिति

जर्मनी की सेना की स्थिति भर्ती में कमी के कारण चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। जर्मनी की सेना में वर्तमान में 181,174 सैनिक हैं, जो सेना के लक्ष्य से काफी कम है। इसके अलावा, सेना की औसत आयु 32 वर्ष से बढ़कर 34 वर्ष हो गई है। 2011 में जर्मनी ने अनिवार्य सैन्य सेवा को समाप्त कर दिया था, लेकिन अब इसको फिर से शुरू करने की मांग उठ रही है।

यूरोपीय देशों का भी रक्षा बजट बढ़ाना

जर्मनी के अलावा, अन्य यूरोपीय देश जैसे फ्रांस, पोलैंड और ब्रिटेन भी अपने रक्षा बजट में वृद्धि कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यूरोप में अब एक नई सैन्य दौड़ शुरू हो गई है।

जर्मनी का रुख

जर्मनी के एक हालिया सर्वेक्षण के मुताबिक, 66% लोग सेना के लिए खर्च बढ़ाने के पक्ष में हैं। नवनिर्वाचित चांसलर मत्ज ने कहा कि जर्मनी अब यूरोप में स्वतंत्रता और शांति की रक्षा के लिए एक प्रमुख नेतृत्व भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

International

See all →
Sanjay Purohit
यूक्रेन जंग को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा ऐलान, ईस्टर के मौके पर अस्थायी युद्धविराम की घोषणा
रूस और यूक्रेन युद्ध से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में ईस्टर के अवसर पर ‘अस्थायी युद्ध विराम' की घोषणा की। क्रेमलिन ने आज यह जानकारी दी है।
12 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
क्या ट्रंप को खुश करने से भारत का वैश्विक उदय होगा?
डोनाल्ड ट्रंप का दोबारा राष्ट्रपति बनना अमेरिका के लिए बुरा माना जा रहा है, जिससे भारत-अमेरिका संबंधों में बदलाव आ सकता है। ट्रंप की नीतियों के कारण भारत को व्यापार और रणनीतिक रूप से नुकसान हो सकता है, क्योंकि उनका ध्यान अमेरिका के व्यापार घाटे को ठीक करने पर है।
64 views • 17 hours ago
Sanjay Purohit
AI से होगी 'मुक्त बुद्धिमत्ता' युग की शुरुआत- बिल गेट्स
बिल गेट्स ने एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि 2035 तक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) डॉक्टरों, शिक्षकों और अन्य पेशेवरों की जगह ले लेगी जिससे एक ऐसे "मुक्त बुद्धिमत्ता" युग की शुरुआत होगी जिसमें विशेषज्ञ सेवाएं जैसे चिकित्सा सलाह और ट्यूशन व्यापक रूप से उपलब्ध और मुफ्त हो जाएंगी।
68 views • 18 hours ago
payal trivedi
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बांग्लादेश पुलिस के राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (NCB) ने इंटरपोल से शेख हसीना और 11 अन्य लोगों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है।
56 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
दो दिन के दौरे पर सऊदी अरब जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते दो दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब जाएंगे. यह यात्रा भारत-सऊदी अरब के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित होगी. दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध पहले से ही मजबूत हैं, इस दौरे में व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, IMEEC जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.
42 views • 2025-04-19
Ramakant Shukla
अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप,दिल्ली-NCR में भी महसूस हुए झटके
अफगानिस्तान में शनिवार को दोपहर 12:17 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का असर दिल्ली-NCR तक महसूस किया गया।
26 views • 2025-04-19
Durgesh Vishwakarma
कनाडा में दो गैंग की फायरिंग में भारतीय छात्रा हरसिमरत की गोली लगने से हुई मौत
हैमिल्टन पुलिस ने बताया है कि, सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि, एक काले रंग की कार में सवार लोगों ने एक सफेद रंग की कार पर गोली चलाई थी। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
87 views • 2025-04-19
Sanjay Purohit
यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए डोनाल्ड ट्रंप का सबसे बड़ा दांव
अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के लिए क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने का मन बना लिया है। यूएस सीजफायर की शर्त के तहत क्रीमिया को रूसी क्षेत्र मान सकता है। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि वह यह क्षेत्र नहीं देंगे।
62 views • 2025-04-19
payal trivedi
Trump प्रशासन की सख्ती- अमेरिका में रहना है तो मानना होगा कानून
अमेरिकी विदेश विभाग ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन आव्रजन कानूनों को सख्ती से लागू कर रहा है। विभाग की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा कि जो लोग कानून का उल्लंघन करेंगे, उन्हें परिणाम भुगतने होंगे।
59 views • 2025-04-19
Sanjay Purohit
क्या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बन पाएगा भारत?
भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए सुधारों की लंबे समय से मांग कर रहा है। भारत ने धर्म के आधार पर सदस्यता दिए जाने का विरोध किया है। भारत को अब कुवैत से बड़ा समर्थन मिला है।
25 views • 2025-04-18
...