


हाल ही में Google ने एक बड़ी गलती स्वीकार की है, जिसके कारण लाखों यूजर्स का Maps डेटा गलती से डिलीट हो गया। यह डेटा मुख्य रूप से Google Maps के टाइमलाइन फीचर से जुड़ा हुआ था, जो यूजर्स को उनकी यात्रा की जानकारी, रास्ते, समय और स्थान का ट्रैक रखने में मदद करता है। इस गलती की वजह से कई लोगों का जरूरी डेटा गायब हो गया, जिसके कारण वे परेशान हो गए।
जानिए क्या था मुद्दा?
Google ने यह माना कि यह एक तकनीकी समस्या थी, जिसके कारण कुछ यूजर्स का Maps टाइमलाइन डेटा डिलीट हो गया। कंपनी ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि यह तकनीकी समस्या क्या थी और किस संख्या में यूजर्स को इसका सामना करना पड़ा, लेकिन यह एक गंभीर मुद्दा था, जिससे यूजर्स के डेटा की सुरक्षा प्रभावित हुई।
क्या यूजर्स का डेटा वापस मिल सकता है?
Google ने इस मुद्दे को स्वीकारते हुए बताया कि अगर यूजर्स ने अपने डेटा का बैकअप Google क्लाउड पर लिया था, तो वे आसानी से अपने डिलीट हुए डेटा को वापस पा सकते हैं। इसका मतलब यह है कि जिन यूजर्स ने Maps डेटा को क्लाउड पर सेव करने की सेटिंग को ऑन किया था, उनका डेटा रिस्टोर किया जा सकता है। हालांकि, जिन लोगों ने इस सेटिंग को चालू नहीं किया था, उनके लिए डेटा वापस पाना संभव नहीं होगा और वह डेटा हमेशा के लिए गायब हो जाएगा।
क्लाउड बैकअप ऑप्शन
Google Maps यूजर्स को यह सुविधा देता है कि वे अपना डेटा Google के सर्वर पर बैकअप कर सकें। इस बैकअप ऑप्शन के जरिए डेटा तब सेव होता है, जब डिवाइस चार्जिंग पर हो, idle हो, और Wi-Fi से जुड़ा हुआ हो। यह बैकअप स्वचालित रूप से किया जाता है, जिससे यूजर्स के डेटा की सुरक्षा बढ़ती है।
बैक्सप सेटिंग्स कैसे करें ऑन?
अगर आप चाहते हैं कि आपका Maps डेटा सुरक्षित रहे और आपको कभी भी डेटा खोने का सामना न करना पड़े, तो आपको बैकअप सेटिंग्स को ऑन करना होगा। इसके लिए आपको अपने Android या iOS डिवाइस पर Google Maps ऐप खोलना होगा। इसके बाद प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें और फिर "Your Timeline" पर जाएं। यहां आपको क्लाउड बैकअप का विकल्प मिलेगा, जिसे आप ऑन कर सकते हैं।