जस्टिस सचदेवा होंगे हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, चीफ जस्टिस कैत आज होंगे रिटायर्ड
मध्य प्रदेश जबलपुर हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुरेश कुमार कैत आज शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्रालय ने प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 23 मई 2025
288
0
...

मध्य प्रदेश जबलपुर हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्रीयकानून मंत्रालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी की। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुरेश कुमार कैत आज 23 मई शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद 24 मई से जस्टिस सचदेवा कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। जस्टिस सचदेवा के न्यायिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जस्टिस संजीव सचदेवा का जन्म 7 अप्रैल 1964 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री प्राप्त की और वर्ष 1989 में वकालत शुरू की। वर्ष 2013 में उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। बाद में वे स्थायी न्यायाधीश बने और 2024 में उनका तबादला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में किया गया। वर्तमान में वे जबलपुर हाईकोर्ट में प्रशासनिक न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
अब सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, 10 दिन में शुरू होगी डीपीसी प्रक्रिया
मध्यप्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण मामले में अगले 10 दिनो में पहली डीपीसी (वरिष्ठता पात्रता सूची) हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अधीन सशर्त प्रमोशन मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग में पदोन्नति के लिए डीपीसी सूची जारी की है। मप्र लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 दो-तीन दिन में नोटिफाई होंगे। नियम नोटिफाई होते ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू होगी। मप्र के 4 लाख अधिकारी-कर्मचारियों का प्रमोशन होना है।
6 views • 35 minutes ago
Richa Gupta
सफल अभ्यर्थियों के लिए अलर्ट, बिजली विभाग में दस्तावेज़ जांच की तिथि घोषित
मप्र ऊर्जा विभाग की पूर्व, पश्चिम एवं मध्य तीनों बिजली वितरण कंपनियों और पॉवर मैनेजमेंट कंपनी, ट्रांसमिशन कंपनी, जनरेशन कंपनी के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों के लिए सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज परीक्षण 23 जून से होंगे।
34 views • 55 minutes ago
Richa Gupta
प्रदेश स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन 20 जून को, सीएम डॉ. मोहन यादव और पशु पालन राज्य मंत्री पटेल होंगे शामिल
प्रदेश स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन का आयोजन 20 जून शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री निवास प्रांगण भोपाल में किया जायेगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल शामिल होंगे।
46 views • 1 hour ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ग्वालियर की लाड़ली बहनाओं ने सौंपा बधाई पत्र
ग्वालियर की लाड़ली बहनाओं ने ग्वालियर विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद पत्र भेंट करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना के माध्यम से आपकी बहनों को बहुत संबल मिला है।
40 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
MP के 54 जिलों में पहुंचा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
इंदौर, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर सहित अधिकांश जिलों में बारिश शुरु हो चुकी है। हालांकि इस बार मानसून एक दिन की देरी से पहुंचा, लेकिन शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में आंधी, बिजली गिरने और बारिश का दौर शुरू हो गया है।
40 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
मूंग और उड़द खरीदी के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की फसलों की खरीदी के लिए 19 जून, गुरुवार यानी आज से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। मध्यप्रदेश सरकार पंजीयन और खरीदी को लेकर तैयारी शुरू कर चुकी है।
53 views • 2 hours ago
Richa Gupta
सिकल सेल दिवस 2025: स्वस्थ नागरिकों से ही बनेगा विकसित भारत—राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘विश्व सिकल सेल रोग जागरूकता दिवस’ पर मध्यप्रदेश सरकार के प्रयास की सराहना की है। राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संदेश में कहा कि विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि सभी देशवासी स्वस्थ हों।
45 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मध्य प्रदेश पुलिस में बदलाव की आंधी, इतिहास की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार महज पांच दिनों के अंदर 10,000 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।
52 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
बदल गए हैं ड्राइवर से 'औकात' पूछने वाले कलेक्टर साहब
शाजापुर के पूर्व कलेक्टर किशोर कान्याल का व्यवहार बदला हुआ दिखा। गुना में जनसुनवाई के दौरान, उन्होंने एक दिव्यांग को व्हीलचेयर पर बिठाकर बाहर तक छोड़ा। एक साल पहले, कान्याल ने ड्राइवरों से बदसलूकी की थी, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था।
83 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और देश की सुख-समृद्धि व 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने की कामना की।
40 views • 23 hours ago
...