अब इस धार्मिक और ऐतिहासिक शहर को ‘गया जी’ के नाम से जाना जाएगा, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सबसे बड़ा निर्णय गया शहर का नाम बदलने को लेकर रहा।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 17 मई 2025
180
0
...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सबसे बड़ा निर्णय गया शहर का नाम बदलने को लेकर रहा। अब इस धार्मिक और ऐतिहासिक शहर को ‘गया जी’ के नाम से जाना जाएगा।‌ कैबिनेट ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए जवानों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी है। यह निर्णय सरकार की शहीदों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी को दर्शाता है। वहीं राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा भी की है, जिससे लाखों कर्मचारियों को आर्थिक फायदा होगा। प्रखंड और अंचल कार्यालयों की सफाई व्यवस्था अब जीविका दीदियों को सौंपी जाएगी। इससे न सिर्फ स्वच्छता व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।


कैबिनेट ने प्रशासनिक ढांचे के विस्तार के तहत छपरा जिले के सोनपुर को नगर परिषद और औरंगाबाद जिले के मदनपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिया है। महत्वाकांक्षी ‘जल जीवन हरियाली योजना’ की अवधि बढ़ा दी गई है। साथ ही, दरभंगा जिले की जलापूर्ति योजना के लिए 186 करोड़ रुपये और औरंगाबाद की योजना के लिए 72 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बोधगया के लिए भी नई जल परियोजना को हरी झंडी मिली है और सोनपुर मेला क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा। वहीं राज्य के 900 ग्राम पंचायतों में नए पंचायत भवन बनाए जाएंगे ताकि प्रशासनिक कार्य बेहतर तरीके से हो सकें। शिक्षा क्षेत्र में, केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के तहत बिहार के कई जिलों में नए विद्यालय खोलने का फैसला लिया गया है। राज्य सरकार 58,193 करोड़ रुपये का ऋण लेकर विकास कार्यों को गति देगी। सहकारिता विभाग के तहत 498 नए पदों को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, मुख्य जांच आयुक्त कार्यालय में 125 पदों को भी मंजूरी दी गई है, जिससे जांच प्रक्रिया तेज होगी।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Durgesh Vishwakarma
बिहार की जनता NDA के साथ खड़ी है - अरुण साव
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा -जिस तरह से तेजस्वी यादव और लालू यादव ने बिहार की दुर्दशा की है, बिहार की जनता इसे कभी नहीं भूलेगी।
5 views • 4 minutes ago
Sanjay Purohit
बोइंग-787 ड्रीमलाइनर संकट के बीच 'फाल्कन' को लेकर अच्छी खबर
फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन, रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर के साथ मिलकर भारत में फाल्कन 2000 एलएक्सएस जेट बनाएगी। यह जेट वैश्विक बाजार के लिए होगा और 2028 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
5 views • 4 minutes ago
Sanjay Purohit
अब इंडिगो के प्लेन में आई खराबी, दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट वापस लौटी
दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट को सुबह वापस दिल्ली लौटना पड़ा। फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण लेह में उतरने में परेशानी हो रही थी। इसलिए उसे वापस दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर उतारा गया।
4 views • 14 minutes ago
Richa Gupta
पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनके 55वें जन्मदिन पर शुभकामानाएं दीं। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।
26 views • 22 minutes ago
Sanjay Purohit
असीम मुनीर से मिलकर ट्रंप ने कर दी गलती, भारत के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचा सकता है अमेरिकी राष्ट्रपति का पाकिस्तान प्रेम
डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को पाकिस्तान प्रेम दिखाते हुए पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की वॉइट हाउस में मेजबानी कर डाली। जानकारों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप जिस तरह कदम उठा रहे हैं, वह भारत के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचा सकता है।
8 views • 26 minutes ago
Sanjay Purohit
वोटर लिस्ट अपडेट होने के 15 दिनों के अंदर मिल जाएगा वोटर कार्ड
चुनाव आयोग ने वोटर कार्ड को लेकर नई व्यवस्था की है। नया वोटर कार्ड बनवाने या बदलाव कराने पर अब 15 दिन में कार्ड मिलेगा। वोटर लिस्ट में अपडेट होने के बाद कार्ड मिलेगा।
22 views • 57 minutes ago
Durgesh Vishwakarma
योगी सरकार ने आदर्श स्थापित किया है - पीयूष गोयल
पीयूष गोयल ने कहा कि, GeM पोर्टल पर यूपी सरकार का ऐतिहासिक प्रदर्शन रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5,427 करोड़ से अधिक की सरकारी खरीद की गई।
10 views • 59 minutes ago
Sanjay Purohit
देश में अगले 5 सालो में होने वाला है बुरा हाल- गर्मी और 'लू' का कहर हो जाएगा दोगुना
देश में गर्मी लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश के दर्जनभर से अधिक शहरों में पारा 45 डिग्री के पार हो गया है। इस खतरनाक गर्मी की वजह से बारिश भी अनियंत्रित हो जाएगी। एक नई रिसर्च के मुताबिक बमुश्किल 5 साल में 'लू' वाली गर्मी भरे दिन भी दोगुने हो जाएंगे।
25 views • 1 hour ago
Richa Gupta
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने उठाया बड़ा कदम, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15 फीसदी की कटौती
हाल ही में अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन ने बुधवार को घोषणा की कि वह 20 जून से अपने वाइड-बॉडी विमानों से संचालित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15 प्रतिशत की कटौती करेगी।
38 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
4राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, 23 जून को नतीजे
देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह से वोटिंग शुरू हो गई है। इनमें गुजरात की 2, पंजाब-केरल और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल हैं।
40 views • 2 hours ago
...