


आज यानी की 15 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश दिवस हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी राज्य के लोगों को इस खास अवसर पर बधाई दी। उन्होंने राज्य की गौरवपूर्ण संस्कृति को याद कर विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
हिमाचल दिवस की राज्य के सभी लोगों को अनेकानेक शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि, हिमाचल दिवस की राज्य के सभी लोगों को अनेकानेक शुभकामनाएं। गौरवशाली संस्कृति के लिए विख्यात इस प्रदेश के मेरे भाई-बहन अपने परिश्रम, प्रतिभा और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं. यह विशेष अवसर आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए, साथ ही हमारी देवभूमि को प्रगति के पथ पर अग्रसर करे, यही कामना है।
हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं शुभेच्छाएं
पीएम मोदी के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी हिमाचल प्रदेश दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को बधाई दी। सीएम ने कहा कि, जनसेवा ही हमारा संकल्प है और जनकल्याण ही हमारा पथ। हम सब मिलकर हिमाचल प्रदेश को सशक्त, आत्मनिर्भर, समृद्ध और प्रगतिशील राज्य के रूप में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेते हैं.' उन्होंने आगे कहा कि इस गौरवपूर्ण अवसर पर आप सभी को हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं शुभेच्छाएं।