राहुल गांधी 3 जून को आएंगे भोपाल, MP में कांग्रेस का नया कैम्पेन करेंगे लॉन्च
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 जून को भोपाल आएंगे। वे मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 02 जून 2025
119
0
...

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 जून को भोपाल आएंगे। वे मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। करीब 6 घंटे के दौरे में पार्टी के पदाधिकारियों, विधायकों के अलावा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। सुबह 11 से 12 : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पॉलीटिकल अफेयर कमेटी की बैठक। दोपहर 12 से 12.30 विधायकों के साथ बैठक।

दोपहर 12.30 से 1.30: पर्यवेक्षकों, प्रभारियों के साथ बात करेंगे। दोपहर 1.30 से 2.30: आरक्षित समय। दोपहर 2.30 से 4 : रवींद्र भवन में एआइसीसी डेलीगेट्स, पीसीसी डेलीगेट्स, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों का अधिवेशन।


आज भोपाल पहुंचेंगे AICC के ऑब्जर्वर


एमपी में संगठन सृजन अभियान के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने दो बार में कुल 61 ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। मध्यप्रदेश के अलावा यूपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र्र, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश सहित देश के अलग-अलग राज्यों के विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री और बडे़ पदाधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया गया है। इन ऑब्जर्वर्स को एक-एक जिले में भेजा जाएगा। इनके साथ मप्र कांग्रेस की ओर से हर ऑब्जर्वर के साथ 4-4 सहयोगी पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
MP के 45 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, कब होगी मानसून की एंट्री?
मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बीते गुरुवार को भी झमाझम बारिश हुई, जिससे दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।
23 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
लाड़ली बहनों को जून की किस्त का इंतजार, जानिए खाते में कब आएंगे पैसे?
जून महीने की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों का इंतजार भी शुरू हो चुका है। MP की लाड़ली बहनें जून की 25वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं।
38 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
रीवा सड़क हादसे में 7 की मौत, सीएम डॉ मोहन यादव ने जताया दुख, आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की
रीवा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की जान चली गई. जहां सीमेंट की शीट से लदा ट्रक पलट गया. जिसकी चपेट में आने से ऑटो सवार सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जिसमें बच्चे भी शामिल हैं. इस घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है. साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है.
59 views • 15 hours ago
Ramakant Shukla
रीवा में भीषण सड़क हादसा,ऑटो पर पलटा ट्रक, 5 की मौत
रीवा में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां सीमेंट से लदा ट्रक ऑटो पर पलट गया, जिसकी वजह से 5 लोगों की जान चली गई. इस हादसे में 4 घायल लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
53 views • 19 hours ago
Ramakant Shukla
लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन में मिलेगा अतिरिक्त राशि का उपहार-CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रीवा जिले के मनगवां में महिला स्वसहायता समूह सशक्तिकरण सम्मेलन में कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। रीवा की धरती में बहनों का अभिनंदन करते हुए गर्व हो रहा है। बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना लगातार जारी रहेगी। रक्षाबंधन में बहनों को इस योजना से अतिरिक्त राशि दी जाएगी।
67 views • 2025-06-05
Ramakant Shukla
जबलपुर, डिंडौरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला में बारिश के आसार, कब होगी मानसून की एंट्री?
एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय है। इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है। हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
71 views • 2025-06-05
Ramakant Shukla
खंडवा और बुरहानपुर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले
खंडवा और बुरहानपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 1 मिनट तक धरती हिलती रही। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 रही। भूकंप का केंद्र मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र बॉर्डर था।
75 views • 2025-06-05
Ramakant Shukla
MP में 8 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, राजगढ़ और बालाघाट के एसपी बदले
मध्यप्रदेश में बुधवार देर रात 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वहीं, दो जिलों के SP बदले गए हैं। राजगढ़ और बालाघाट के एसपी बदले गए हैं। अमित तोलानी को जहां राजगढ़ एसपी बनाया गया है। वहीं आदित्य मिश्रा को बालाघाट के पुलिस अधीक्षक के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
78 views • 2025-06-05
Ramakant Shukla
दिव्यांगजनों को 2% अतिरिक्त आरक्षण, सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा- परेशानी दूर करने सदैव तत्पर...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दिव्यांगजन अपनी क्षमता, योग्यता, संघर्षशीलता और सकारात्मकता के आधार पर समाज में अपना स्थान बनाते हैं। यह आत्मविश्वास ही उन्हें विशेष पहचान देता है। मध्यप्रदेश सरकार उन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहित करने और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि परमात्मा हमारे शरीर में भले ही कोई एक गुण कम करता है, लेकिन बदले में कई गुण बढ़ाकर भी देता है। दिव्यांगजन समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। उनकी अपने-अपने क्षेत्र में योग्यताएं हैं।
65 views • 2025-06-04
Ramakant Shukla
राहुल गांधी माफी मांगें…कांग्रेस नेता के बयान पर सीएम डॉ.मोहन यादव का पलटवार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर पलटवार किया है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए वक्तव्य पर माफी मांगनी चाहिए.
79 views • 2025-06-04
...