


ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पूरे भारतवर्ष में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही ऐसे में हल्द्वानी में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर तिरंगा पार्क में संपन्न हुई इस तिरंगा यात्रा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित केंद्रीय सांसद अजय भट्ट और तमाम भाजपा और कांग्रेस के नेता मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से पूरा हल्द्वानी से गूंज रहा था। वहीं तिरंगा पार्क में पहुंचकर पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
सीएम ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हल्द्वानी में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर तिरंगा पार्क में संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित केंद्रीय सांसद अजय भट्ट और तमाम भाजपा और कांग्रेस के नेता मौजूद रहे। सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे भारत में जीत का जश्न मनाया जा रहा है और जगह-जगह लोग जश्न मना रहे हैं। और तिरंगा यात्रा में सभी धर्म के लोग शामिल हुए इसे तय हो गया कि भारत की सेवा और भारत के प्रधानमंत्री के साथ भारत की जनता खड़ी है। वहीं संबोधन में पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस प्रकार से हमारी सेना ने पाकिस्तान का मुंह तोड़ जवाब दिया और आगे भी उसे चेतावनी दी है कि किसी प्रकार की कोई हरकत इस बार पाकिस्तान ने की तो उसे जड़ से ही खत्म कर दिया जाएगा। और किसी भी देश को भारत के खिलाफ आंख दिखाने की हिम्मत अब नहीं होगी भारत की ताकत अब पूरी दुनिया ने देख ली है।