अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने इस सप्ताह अपनी नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति जारी की, जिसमें “America First” को अमेरिकी विदेश नीति और रक्षा नीति का मुख्य आधार बनाया गया है। ट्रम्प की इस नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति से दुनिया हिल जाएगी। 33 पन्नों की इस व्यापक रणनीति में कड़े सीमा नियंत्रण, उद्योगों के पुनर्जीवन, वैश्विक स्तर पर जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण और चीन के बढ़ते आर्थिक-सेना प्रभाव का मुकाबला करने पर जोर दिया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दस्तावेज़ में कहा कि उनकी सरकार ने “ऐतिहासिक गति से अमेरिका की ताकत बहाल की है,” और दावा किया कि किसी भी प्रशासन ने इतने कम समय में इतना बड़ा बदलाव नहीं किया।
चीन को लेकर बेहद सख्त
नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति चीन को लेकर बेहद सख्त है। दशकों की अमेरिकी नीतियों से चीन आर्थिक रूप से शक्तिशाली बन गया जबकि अमेरिकी उद्योग कमजोर हुए। रणनीति में चीन पर राज्य-नियंत्रित सब्सिडी, तकनीकी चोरी, महत्वपूर्ण सप्लाई चेन पर कब्ज़े की कोशिश के आरोप शामिल हैं। यह अमेरिका के लिए इंडो-पैसिफिक को अगले सदी का मुख्य आर्थिक-सामरिक रणक्षेत्र बताया गया है।