रुझानों में फिर नीतीश सरकार, अपनी ही सीट पर पीछे चल रहे तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होने लगे हैं। रुझानों के अनुसार एनडीए 190 और महागठबंधन 49 सीटों पर आगे है।
Ramakant Shukla
Created AT: 3 hours ago
53
0
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होने लगे हैं। रुझानों के अनुसार एनडीए 190 और महागठबंधन 49 सीटों पर आगे है।
छपरा सीट पर खेसारी लाल पीछे
छपरा विधानसभा सीट से मशहूर भोजपुरी अभिनेता शत्रुघन यादव उर्फ खेसारी लाल पीछे चल रहे हैं। वहीं भाजपा की छोटी कुमारी लगभग 1500 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
अलीनगर सीट में मैथिली ठाकुर आगे
अलीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर राजद उम्मीदवार बिनोद मिश्रा दूसरे नंबर पर हैं।
तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव पिछड़े
राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव पिछड़ गए हैं। वहीं महुआ सीट से उनके भाई तेज प्रताप यादव भी पीछे चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम